Moongfali Khoya Ladoo Recipe: आजकल हर कोई कुछ ऐसा मीठा खाना चाहता है जो स्वाद में भी शानदार हो और हेल्थ के लिए भी थोड़ा बेहतर हो. ऐसे में अगर घर पर कोई आसान, जल्दी और बिना ज्यादा तैयारी वाला ऑप्शन मिल जाए तो बात ही क्या. ज्यादातर लोग फेस्टिव सीजन में या फिर किसी खास मौके पर मार्केट की मिठाइयां लाने की सोचते हैं, लेकिन कई बार बाहर की मिठाइयों का स्वाद जमता नहीं या फिर उनमें इस्तेमाल होने वाली क्वालिटी को लेकर दिमाग में सवाल आ जाते हैं. ऐसे समय में घर की बनी मिठाइयों का मुकाबला कोई कर ही नहीं सकता. इन्हीं घर की मिठाइयों में एक नाम है मूंगफली खोया लड्डू, जो स्वाद में भी रिच होता है और टेक्सचर इतना सॉफ्ट कि खाते ही मुंह में घुल जाए. इसकी सबसे खास बात है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा सामग्री भी नहीं लगती और घी-तेल की जरूरत भी कम होती है. मूंगफली में मौजूद प्रोटीन, हेल्दी फैट और कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स लड्डू को और भी बेहतर बना देते हैं.
वहीं खोया इसे एकदम ट्रेडिशनल मिठाई का टच देता है, अगर घर पर अचानक मेहमान आ जाएं, बच्चों को मीठा खाने का मन हो या आप खुद कुछ नया ट्राय करना चाहें, तो मूंगफली खोया लड्डू एकदम परफेक्ट चॉइस है. इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती और न ही घंटों किचन में खड़े रहना पड़ता है. तो चलिए जानते हैं इसकी आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी, जो हर किसी को पसंद आएगी और एक बार खाने के बाद इसका स्वाद लंबे समय तक याद भी रहेगा.
मूंगफली खोया लड्डू बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-भुना हुआ मूंगफली पाउडर -1 कप
-खोया/मावा -1 कप
-पिसी चीनी -आधा कप
-इलायची पाउडर -आधा टीस्पून
-देसी घी -1 से 2 टेबलस्पून
-बारीक कटे काजू-बादाम -2 टेबलस्पून (ऑप्शनल)
मूंगफली खोया लड्डू बनाने की आसान रेसिपी
1. मूंगफली को भूनकर पाउडर तैयार करें
सबसे पहले मूंगफली को हल्का सा भून लें. ध्यान रहे कि इसे ज्यादा भूनना नहीं है, वरना इसमें स्मोकी फ्लेवर आने लगेगा. भूनने के बाद इसे पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर मिक्सर में डालकर हल्का दरदरा पाउडर बना लें. इस बात का ध्यान रखें कि पाउडर पेस्ट जैसा न हो, अगर यह बहुत ज्यादा बारीक या चिपचिपा बन गया तो लड्डू का टेक्सचर बदल जाएगा और लड्डू सेट करने में दिक्कत आएगी.
2. खोया भूनकर खुशबूदार करें
एक कड़ाही में 1 टेबलस्पून घी डालें और उसे हल्का गर्म होने दें. अब इसमें खोया डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें. खोया भूनते वक्त आंच हमेशा लो ही रखें, नहीं तो यह नीचे से चिपक सकता है या जल भी सकता है. जब खोया का रंग हल्का गोल्डन होने लगे और खुशबू आने लगे, तब गैस बंद कर दें. इसे कुछ मिनट तक ठंडा होने दें, ताकि बाकी सामग्री मिलाते समय खोया ज्यादा गर्म न हो.
3. सभी सामग्री को एक साथ मिक्स करें
अब एक बड़े बाउल में भुना हुआ खोया डालें. इसमें मूंगफली पाउडर, पिसी चीनी और इलायची पाउडर मिक्स करें, अगर आप चाहते हैं कि लड्डू और भी रिच लगें, तो इसमें थोड़ा सा कटा हुआ काजू-बादाम भी डाल सकते हैं. ध्यान रखें कि मिश्रण हल्का गुनगुना ही होना चाहिए, अगर यह बहुत गर्म होगा, तो चीनी पिघल जाएगी और मिश्रण चिपचिपा हो जाएगा, जिससे लड्डू बांधने में परेशानी आएगी.

4. लड्डू बनाकर सेट करें
अब थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर अपने हाथों से गोल-गोल लड्डू बनाते जाएं, अगर आपको लगे कि मिश्रण थोड़ा सूखा है और लड्डू ठीक से सेट नहीं हो रहे, तो एक चम्मच घी डालकर फिर से अच्छे से मिक्स कर लें. लड्डू बनाते समय हाथों पर भी हल्का सा घी लगा लें, इससे लड्डू एकदम स्मूद बनते हैं और चिपकते नहीं हैं.
5. लड्डू को स्टोर करने का सही तरीका
तैयार लड्डुओं को 10–15 मिनट खुला छोड़ दें, ताकि ये कमरे के तापमान पर अच्छे से सेट हो जाएं. इसके बाद इन्हें एयरटाइट बॉक्स में भरकर 2–3 दिन तक आराम से रखा जा सकता है, अगर मौसम थोड़ा ठंडा है, तो ये 4–5 दिन तक भी बढ़िया रहते हैं.

क्यों बनाएं मूंगफली खोया लड्डू?
-बनाने में आसान और मिनटों का काम
-कम सामग्री में तैयार
-प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर
-कम घी-तेल में बन जाने वाला हल्का और रिच फ्लेवर
-बच्चे और बड़े सभी को पसंद आने वाली मिठाई
-अचानक आए मेहमानों के लिए बेस्ट ऑप्शन
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-moongfali-khoya-ladoo-recipe-how-to-make-peanut-khoya-laddu-at-home-in-30-minute-quick-easy-dish-ws-ekln-9879930.html







