Last Updated:
Mutton Gravy Recipe: मटन खाने के शौकीनों की फेहरिस्त लंबी है. नॉनवेज खाने वाले कुछ न कुछ ट्राई करते ही रहते हैं. लेकिन, इसे बनाना मुश्किल लगता है. बता दें कि, मटन ग्रेवी रेसिपी में मटन, आलू, प्याज, टमाटर, मसाले और हरी मिर्च का उपयोग कर घर पर आसानी से स्वादिष्ट मटन करी बनाई जा सकती है, जो प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर है.
Mutton Gravy Recipe: मटन खाने के शौकीनों की फेहरिस्त लंबी है. नॉनवेज खाने वाले कुछ न कुछ ट्राई करते ही रहते हैं. बता दें कि, मटन प्रोटीन और आवश्यक पोषक तत्वों जैसे आयरन, जिंक और विटामिन बी12 से भरपूर होता है. इसलिए लोग इसको खूब खाना पसंद करते हैं. लेकिन, मटन करी बनाना सभी को मुश्किल लगता है. हालांकि, आपको बता दें कि, असल में यह बहुत आसान है. इसको आप बेहद आसानी से घर पर भी बना सकते हैं. वो भी बिना किसी झंझट के. अगर आप भी मटन को टेस्टी बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं वादिष्ट मटन करी बनाना-
मटन करी बनाने की सामग्री
मटन 1 किलो
आलू-1-2
छोटा प्याज- 10-12
पके टमाटर- 2
हरी मिर्च- 4-5
अदरक लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
मिर्च पाउडर- 2 बड़े चम्मच
धनिया पाउडर- 2-3 चम्मच
मटन मसाला- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 2 छोटा चम्मच
मेथी- 1 छोटा चम्मच
तेज पत्ता- 1-2
दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
इलायची- 2-3
लौंग- 2-3
तेल- जरूरतअनुसार
नींबू रस 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया एक मुट्ठी
नमक- स्वादानुसार

ग्रेवी मटन बनाने का आसान तरीका
घर ग्रेवी वाली मटन करी बनाने के लिए सबसे पहले मटन को अच्छी तरह से धो लें. फिर हल्दी और नमक के साथ इसको मैरीनेट कर लें. इसके बाद, प्रेशक कुकर को गैस पर रखें. फिर उसमें जरूरत के अनुसार तेल डालें. जब तेल गरम हो जाए, तब उसमें सौंफ, तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची और लौंग को डालकर सभी को अच्छी तरह से भून लें. अच्छी खुशबू आने के बाद इसमें 4 या 5 हरी मिर्च, प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें. अब इन सभी को करीब 10 मिनट तक भून लेंगे. ये सभी चीजें जब अच्छी तरह से भुन जाएं, तो कटे हुए टमाटर भी डालकर भूनें.
इसके बाद मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, मटन मसाला और आवश्यकता अनुसार नमक डाल दें. किसी करछी मदद से चलाते हुए करीब 5 मिनट तक भूनने के लिए छोड़ दें. फिर मैरीनेट किया हुआ मटन डालकर भूनें. इसके ऊपर से कटे हुए आलू और जरूरत के अनुसार पानी डाल लें. आप चाहें तो साबुत आलू भी डाल सकते हैं. अब इसे ढककर रख दें. जब 4 सीटी आ जाएं तब कुकर को बंद कर दें. जब कुकर की गैस निकल जाए तो देखेंगे कि मटन पककर नरम होकर पक चुका है. इस तरह से आपका स्वादिष्ट मटन ग्रेवी तैयार हो चुका है. अब आप इसे गरमागरम रोटी, नॉन या फिर चावल के साथ सर्व करें.

ललित कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 साल से अधिक का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी. इस दौरान वे मेडिकल, एजुकेशन और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को कवर किया करते थे. पत्रकारिता क…और पढ़ें
ललित कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 साल से अधिक का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी. इस दौरान वे मेडिकल, एजुकेशन और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को कवर किया करते थे. पत्रकारिता क… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-tasty-mutton-gravy-recipe-mutton-curry-at-home-learn-easy-method-ws-kl-9833865.html







