Last Updated:
Mutton Hotel Style Recipe: कम तेल मसालों के साथ भी बेहतरीन मटन बनाया जा सकता है जिसका टेस्ट अच्छे-अच्छे होटल के स्वाद को पीछे छोड़ देता है. इस रेसिपी से कुकर में मटन बनाएं, देखिए सब उंगलियां चाटकर खाएंगे.
Hotel Style Mutton At Home: मटन एक ऐसा व्यंजन है जिसे खास मौके पर लोग बड़े शौक से बनाते और खाते हैं. अक्सर लोगों को लगता है कि मटन बनाने की प्रक्रिया बहुत कठिन होती है, लेकिन अगर सही तरीके से बनाया जाए और कम तेल-मसाले का इस्तेमाल किया जाए तो यह न सिर्फ स्वादिष्ट बनता है बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहतर होता है. आइए जानते हैं कुकर में आसान तरीके से मटन बनाने की विधि.
मैरिनेशन बहुत जरूरी
सबसे पहले ताजा मटन को अच्छी तरह पानी से धो लें. मटन धोने के बाद इसे एक बड़े बर्तन में रख लें और इसमें बारीक कटे हुए प्याज डालें. इसके साथ ही घर में उपलब्ध मसाले जैसे हल्दी, लाल मिर्च, नमक, गरम मसाला, साबुत जीरा और गोलकी का पेस्ट डालें. साथ ही अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर लगभग 20–25 मिनट तक मैरिनेट होने दें. इस प्रक्रिया से मसाले मटन में अच्छे से घुल जाते हैं और स्वाद दोगुना हो जाता है.
कुकर में डालकर दो सीटी लगाएं
अब एक प्रेशर कुकर में थोड़ा तेल डालें और उसमें मैरिनेट किया हुआ मटन डालकर अच्छे से मिला दें. कुकर का ढक्कन बंद करके दो सीटी आने तक पकाएं. ध्यान रहे कि पानी ज्यादा न डालें क्योंकि मटन अपने ही रस में पककर मुलायम हो जाएगा. जब कुकर की सीटी खत्म हो जाए तो गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें.
अब कढ़ाही की बारी
इसके बाद एक कढ़ाही में हल्का सा तेल गर्म करें और उसमें कुकर से निकला हुआ मटन डालें. अब इसे धीमी आंच पर करीब 40–45 मिनट तक पकने दें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि मसाले अच्छे से भुन जाएं और मटन तेल छोड़ने लगे. यही स्टेप मटन के स्वाद को सबसे खास बनाता है.
जब लगे कि मसाले अच्छी तरह से पक गए हैं और मटन नरम हो गया है, तब इसमें आधा कप पानी डालकर उबाल आने दें. उबाल आने के बाद ऊपर से हरी धनिया की पत्तियां डालकर गैस बंद कर दें.
कम मसाले में बेहतरीन स्वाद
इस तरह तैयार मटन कम तेल और साधारण मसालों में भी बेहद लज़ीज़ बनता है. इसे चावल, रोटी या नान के साथ परोसा जा सकता है. यह रेसिपी न सिर्फ आसान है बल्कि घर के सभी सदस्य इसे बड़े चाव से खाएंगे. आसान तरीका, कम मसाला और बेहतरीन स्वाद – यही है कुकर में बने मटन की खासियत.

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए Bharat.one Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए Bharat.one Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की … और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-mutton-in-cooker-less-spices-oil-tastes-like-hotel-easy-recipe-local18-ws-l-9695412.html

















