Home Food No Onion-Garlic Gravy: पितृपक्ष, नवरात्रि में नहीं खाते प्याज-लहसुन? इन 5 तरह...

No Onion-Garlic Gravy: पितृपक्ष, नवरात्रि में नहीं खाते प्याज-लहसुन? इन 5 तरह से बनाएं झोलदार सब्जी की ग्रेवी, एवन रेसिपी

0
7


Last Updated:

Satvik Curry Recipes: पितृपक्ष चल रहे हैं और इसके बाद नवरात्रि शुरू होगी. ऐसे में कई घरों में प्याज-लहसुन से परहेज किया जाता है. इस वक्त सबसे बड़ी समस्या आती है झोलदार सब्जी की ग्रेवी बनाने में. आमतौर पर प्याज-लहसुन का मसाला ही मुख्य इंग्रीडिएंट होता है. हालांकि अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो ये कुछ ग्रेवी आइडियाज हैं जिनसे आपकी सब्जी उतनी ही स्वादिष्ट बनेगी, जितनी प्याज-लहसुन के साथ बनती है.

food

भारत की रसोई में ग्रेवी का खास महत्व है. सामान्यत: ग्रेवी में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल होता है, लेकिन व्रत, पूजा या धार्मिक अवसरों पर लोग प्याज-लहसुन से परहेज करते हैं. ऐसे समय में भी स्वादिष्ट और पौष्टिक ग्रेवी बनाई जा सकती है, जो पूरी तरह से सात्विक होती है.

food

बेसिक ग्रेवी बनाने की विधि कुछ ऐसी है. सबसे पहले टमाटर को अच्छी तरह धोकर टुकड़ों में काट लें. उसमें थोड़ी हरी मिर्च और अदरक डालकर मिक्सर में पीस लें. अब कढ़ाही में घी या तेल गरम करें और उसमें जीरा डालें.

food

जीरा तड़कने पर टमाटर का पेस्ट डालकर पकाएं. इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, सेंधा नमक और लाल मिर्च पाउडर (स्वादानुसार) डालें. इसे तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न हो जाए. अब इसमें उबले हुए आलू, पनीर या सब्जियां डालकर थोड़ी देर धीमी आंच पर पकाएं. अंत में ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें.

food

बिना प्याज-लहसुन की दूसरी लोकप्रिय विधि है दही ग्रेवी. इसके लिए दही को अच्छे से फेंट लें. कढ़ाही में थोड़ा सा घी गरम करके जीरा और हींग डालें, फिर दही डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं. इसमें बेसन या कुट्टू का आटा भी मिलाया जा सकता है ताकि दही फटे नहीं. यह ग्रेवी आलू और लौकी जैसी सब्जियों के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है. दही डालते समय आंच बंद कर दें और बर्तन ठंडा रखें वरना दही फट जाएगा. 

food

थोड़ा रिच स्वाद चाहिए तो काजू का इस्तेमाल करें. काजू को भिगोकर टमाटर और अदरक के साथ पीस लें. इस पेस्ट को घी में भूनें और हल्के मसाले डालें. यह ग्रेवी खासतौर से Paneer Curry, Aloo Kofta या Navratri Special Sabzi के लिए परफेक्ट रहती है. कोई हैवी या रिच सब्जी बना रहे हैं तो काजू की ग्रेवी बहुत ऐड ऑन करती है. स्वाद तो निखरता ही है, सब्जी में सही गाढ़ापन भी आता है और झोल बढ़िया बनता है.

food

नारियल ग्रेवी (Coconut Based Gravy)- South Indian Style में बिना प्याज-लहसुन की ग्रेवी भी बनाई जा सकती है. नारियल के बुरादे को अदरक और हरी मिर्च के साथ पीसे. इसे करी पत्ते और राई के तड़के के साथ पकाएं. यह ग्रेवी Coconut Paneer Curry या Vegetable Stew जैसी डिश में खूब पसंद की जाती है. इसके अलावा पोस्ता दाना से भी ग्रेवी बनायी जा सकती है. दो चम्मच भिगोकर रख दें और मिक्सी में पीस लें. बाद में मसाले के साथ इसे भूनें. ये मसाले को रिच और ग्रेवी को गाढ़ा कर देगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

पितृपक्ष, नवरात्रि में नहीं खाते प्याज-लहसुन? इन 5 तरह से बनाएं झोलदार सब्जी..


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-satvik-curry-recipes-from-tomatoes-to-cashews-delicious-gravy-without-onion-and-garlic-special-for-pitru-paksh-navratru-local18-ws-kl-9608011.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here