Home Food Old Delhi Famous Jalebi: बाप रे बाप! इतनी बड़ी जलेबी और कीमत...

Old Delhi Famous Jalebi: बाप रे बाप! इतनी बड़ी जलेबी और कीमत सिर्फ 40 रुपये…82 सालों से रही है बिक, कभी नहीं भूल पाएंगे लाजवाब स्वाद

0
8



Old Delhi Famous Jalebi: हमारे देश के लोगों को मीठा कितना पसंद है यह बात किसी से भी छुपी नहीं है. ऐसे में हम आपको दिल्ली की एक ऐसी दुकान के बारे में बताएंगे जहां जलेबी नहीं जलेबा मिलता है. सीताराम बाजार में रामस्वरूप हलवाई के नाम से एक ऐसी दुकान है जहां पर मिठास का शानदार जायका परोसा जाता है.

दुकान के मालिक अजीत कुमार ने बताया कि यह दुकान 82 साल पुरानी है. वह खुद इस दुकान पर 55 साल से काम कर रहे हैं. इस दुकान को उनके पिता जी ने शुरू किया था और इसका नाम भी उन्हीं के पिता राम स्वरूप जी के नाम पर है.

पुरानी दिल्ली की फेमस जलेबी
यह जलेबा भी आमतौर पर वैसे ही बनाया जाता है जैसे कि आम जलेबी बनाई जाती हैं. लेकिन जलेबा की खास बात यह रहती है कि यह आम जलेबी से काफी बड़ा होता है. यह खाने में खस्ता और करारा भी होता है. जलेबा 250 ग्राम का होता है, जिसका रेट 40 रुपए है.

स्वाद होता है बहुत लाजवाब
जलेबी की तरह ही जलेबा भी रसभरा और मीठा होता है. लेकिन इसे खाने के लोग लोगों को एक अलग मजा आता है. साइज की बात करें तो भी जलेबा काफी बड़ा होता है, जिससे ये खास बनता है. 82 साल पुरानी इस दुकान पर जलेबा खाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है. दूर-दूर से लोग यहां पर जायका लेने के लिए पहुंचते हैं.

इसे भी पढ़ें – सर्दियों में घर पर बनाएं अलसी के लड्डू, स्वाद में लाजवाब…डायबिटीज करेंगे ठीक, बनाएंगे शक्तिशाली!

जलेबा खाने यहां पहुंचे
यहां पर आने के लिए आपको येलो मेट्रो लाइन से चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा. गेट नंबर 2 से बाहर निकलते ही आपको सीता राम बाज़ार की तरफ आना होगा. प्रसिद्ध लाल दरवाजे के पास आपको यह दुकान मिल जाएगी. यह दुकान हफ्ते के सातों दिन खुली रहती है. सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे के बीच आप कभी भी यहां पर आ सकते हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-ram-swaroop-halwai-large-crunchy-jalebi-old-delhi-famous-food-local18-8879944.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here