Last Updated:
Onion pickle recipe: अपने अचार तो बहुत तरीके के खाएं होगे लेकिन क्या आपने कभी प्याज का अचार खाया है. प्याज का ये स्वादिष्ट अचार कुछ मिनटों में तैयार हो जाता है और ये खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है.
सीतामढ़ी. बिहारी थाली में अचार भले ही कोने में रखा जाता है, लेकिन स्वाद का पूरा खेल उसी पर टिका होता है. नींबू, आम और मिर्च का अचार तो हर किसी ने खाया है, लेकिन क्या आपने कभी प्याज का अचार चखा है, जो सिर्फ 2 मिनट में झटपट तैयार हो जाता है? सोशल मीडिया पर फंटूश फूड की ओर से शेयर की गई यह इंस्टेंट रेसिपी इन दिनों खूब वायरल है. इसकी खासियत है- कम मेहनत, कम समय और ढेर सारा चटपटा स्वाद.
कैसे बनता है 2 मिनट वाला प्याज का अचार?
सबसे पहले 3-4 मीडियम प्याज को पतला-पतला काट लें. साथ ही 3-4 हरी मिर्च के छोटे टुकड़े, थोड़ी बारीक कटी हरी धनिया और 8-10 लहसुन की कलियां तैयार रखें. स्वाद का असली राज है मूंगफली और लहसुन का मिश्रण- एक चौथाई कप मूंगफली और लहसुन को ओखली में हल्का दरदरा कूट लें. इससे अचार में गाढ़ापन और तीखापन दोनों आते हैं.
एक बाउल में प्याज, हरी मिर्च, धनिया और कुटी मूंगफली-लहसुन डालें. कुरकुरे पन के लिए 1 बड़ा चम्मच सफेद तिल मिलाएं. इसके बाद नमक, काला नमक, 1 छोटा चम्मच चाट मसाला, 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच हल्दी और 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर डालें. शानदार रंग और हल्के तीखेपन के लिए 2 बड़े चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर मिलाना न भूलें.
स्वाद में चटपटा, तीखा और खुशबूदार
अब आता है सबसे जरूरी स्टेप- तड़का और खट्टापन. एक चौथाई कप तेल गर्म करके अचार वाले मिश्रण पर डालें. फिर स्वादानुसार नींबू का रस निचोड़ें. नींबू न सिर्फ खट्टापन देता है बल्कि प्याज को तुरंत मुलायम भी करता है. सब कुछ मिलाते ही आपका चटपटा, तीखा और खुशबूदार अचार तैयार है.
इस अचार को 1-2 मिनट सेट होने दें और फिर गरमा गरम पराठों, पुरी, दाल-चावल या किसी भी खाने के साथ परोसें. इसे एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में 4-5 दिनों तक रखा जा सकता है.

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-onion-pickle-recipe-amazing-spicy-test-local18-9815412.html







