Orange Chicken Recipe : अगर बटर चिकन आपकी फ़ेवरेट डिश है, तो ज़रा संभलकर पढ़िए, क्योंकि अगर आपने इस ऑरेंज चिकन रेसिपी को बनाया और खाया तो यकीन मानिए, यह आपके स्वाद को पूरी तरह बदल सकती है! मीठे-खट्टे ऑरेंज फ्लेवर, हल्की तीख़ापन और चिकन के जूसी क्यूब्स मिलकर ऐसा कमाल करते हैं कि हर बाइट बस “वाह!” निकलवा दे. ये डिश न सिर्फ रेस्टोरेंट स्टाइल है, बल्कि घर पर ही बेहद आसान तरीके से बन जाती है. तो तैयार हो जाइए उस फ्लेवर बम के लिए, जो बटर चिकन को कुछ देर के लिए आपके दिल से बाहर कर देगा!

सॉस के लिए सामग्री:
1 कप ताज़ा ऑरेंज जूस
1 बड़ा चम्मच ऑरेंज ज़ेस्ट
¼ कप सोया सॉस
¼ कप राइस विनेगर
3 बड़े चम्मच ब्राउन शुगर
½ चम्मच नमक
¼ चम्मच काली मिर्च
2 बड़े चम्मच कॉर्नस्टार्च
1 चम्मच बारीक कटा लहसुन
1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
चिकन के लिए सामग्री:
3 बड़े बोनलेस, स्किनलेस चिकन ब्रेस्ट(छोटे क्यूब्स में कटे हुए)
¼ कप मैदा
½ चम्मच नमक
¼ चम्मच काली मिर्च
अन्य सामग्री:
3 बड़े चम्मच तेल (वेजिटेबल ऑयल)
2 हरे प्याज़ (स्कैलियंस), बारीक कटे हुए
1 चम्मच तिल के बीज
ऑरेंज चिकन बनाने की विधि-
ऑरेंज चिकन की इस रेसिपी में सबसे ज़रूरी है इसका ताज़ा, फ्लेवरफुल सॉस जो पूरे स्वाद को लेवल-अप कर देता है.
सबसे पहले एक पैन लें और उसमें ताज़ा निकाला हुआ ऑरेंज जूस डालें. इसके साथ ही ऑरेंज ज़ेस्ट, सोया सॉस, राइस विनेगर, ब्राउन शुगर, आधा चम्मच नमक, एक चौथाई चम्मच काली मिर्च, कॉर्नस्टार्च, बारीक कटा लहसुन और कद्दूकस किया हुआ अदरक मिलाएं.

अब इसे अच्छी तरह विस्क से फेंटकर मिडियम आंच पर पकाएं. जब मिश्रण उबलने लगे, तो इसे 2 मिनट धीमी आंच पर पकने दें जब तक सॉस थोड़ा गाढ़ा न हो जाए. फिर आंच बंद कर इसे गर्म ही रहने दें.
अब चिकन तैयार करें. एक बड़े बर्तन में बोनलेस चिकन क्यूब्स डालें और उन पर मैदा, बचा हुआ नमक और काली मिर्च छिड़कें. चिमटे की मदद से चिकन को अच्छी तरह मिक्स करके कोट कर लें, ताकि हर पीस पर हल्की लेयर बन जाए.
एक वॉक या गहरे पैन में तेल गर्म करें. जब तेल बहुत गर्म हो जाए, तो चिकन डाल दें. तेज आंच पर 8 मिनट तक चलाते हुए पकाएं, ताकि चिकन बाहर से सुनहरा और अंदर से जूसी हो जाए.
इसके बाद आंच कम कर दें और ऊपर से तैयार ऑरेंज सॉस पैन में डालें. इसे 2–3 मिनट तक हल्की आंच पर पकाएं, ताकि चिकन में सॉस अच्छी तरह समा जाए और फ्लेवर गहराई तक पहुँचे.
अंत में ऊपर से कटा हुआ हरा प्याज़ (स्कैलियंस) और तिल के बीज छिड़क दें. गरमागरम ऑरेंज चिकन को चावल या नूडल्स के साथ परोसें और फिर देखिए, बटर चिकन को भूलना कितना आसान हो जाता है!
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-orange-chicken-recipe-at-home-in-perfect-way-tastes-better-than-restaurant-butter-chicken-ws-ln-9955751.html







