Home Food Palak Alu Appe Recipe: Healthy and Low-Oil Breakfast Idea for Winter.

Palak Alu Appe Recipe: Healthy and Low-Oil Breakfast Idea for Winter.

0
1


Last Updated:

Palak Alu Appe Recipe: पालक आलू अप्पे एक कम तेल वाला पौष्टिक नाश्ता है जो आयरन और विटामिन से भरपूर है. इसे सूजी, पालक और उबले आलू के मिश्रण से आसानी से तैयार किया जा सकता है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है.

Bharat.one

पालक आलू अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छे से धो लेना चाहिए. फिर पालक को बारीक काट लेना चाहिए और साथ में हरी मिर्च भी काट लें. अब गैस पर कढ़ाई रखकर या कुकर में आलू को उबालें. गर्म आलू ठंडा होने के बाद उसके छिलकों को उतार लें और फिर आलू को मैश कर लें.

Bharat.one

इसके बाद मैश किए हुए आलू, बारीक कटा हुआ पालक और हरी मिर्च को एक साथ मिला लें. इसमें अदरक और जीरा डालकर इस मिश्रण को एक साफ बर्तन में रख दें. दूसरे साफ बर्तन में पालक आलू अप्पे बनाने के लिए सूजी और दही मिलाकर एक अच्छा बैटर (घोल) बना लें और इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डालें.

Bharat.one

और अब जो सूजी और दही का बैटर तैयार किया है, उसमें मैश किए हुए आलू और बारीक कटे हुए पालक को डाल दें. अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिलाकर बैटर को अच्छी तरीके से मिला लें. अब इस तैयार बैटर को लगभग 10 मिनट के लिए ढक कर रख दें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

Bharat.one

अब 10 मिनट बाद इसमें ईनो डालकर बैटर को अच्छे से मिला लें. अब अप्पे पैन को हल्की आंच पर गर्म करें और इसके खानों में थोड़ा-थोड़ा तेल डालें. अब तैयार बैटर को अप्पे मोल्ड में डालें और ढक कर मीडियम आंच पर पकाएं. जब अप्पे नीचे से गोल्डन हो जाएं, तो उन्हें पलटकर दूसरी तरफ से भी अच्छे से सेंक लें.

Bharat.one

जब अप्पे चारों तरफ से अच्छे तरीके से पक जाएं, तो गैस को बंद कर देना चाहिए. अब इन गरमा-गरम पालक-आलू अप्पे को हरी धनिया की चटनी, टमाटर की चटनी या फिर ताजे दही के साथ खाया जा सकता है. सुबह का यह हेल्दी नाश्ता न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि पूरे दिन शरीर को फुर्तीला और ऊर्जावान भी बनाए रखेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

15 मिनट में बनाएं हेल्दी ब्रेकफास्ट पालक आलू अप्पे, जिसे बच्चे भी खाएंगे…


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-spinach-potato-appe-recipe-healthy-breakfast-low-oil-indian-snacks-local18-9981585.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here