Last Updated:
Palak Matar Cutlet Recipe: पालक मटर कटलेट बच्चों और बड़ों के लिए हेल्दी और टेस्टी स्नैक है. पालक आयरन और मटर प्रोटीन से भरपूर होते हैं. यह कटलेट शाम की चाय, बच्चों के टिफिन या पार्टी स्टार्टर के लिए परफेक्ट है. कम तेल में इसे फ्राई या एयर फ्रायर में बनाया जा सकता है.
Palak Matar Cutlet Recipe: आप अपने बच्चों को हेल्दी खाना खिलाना चाहते हैं और उन्हें हरी सब्जियों से दूर भागते हुए देखते हैं, तो पालक मटर कटलेट आपके लिए एकदम सही विकल्प है. यह सिर्फ स्वाद में टेस्टी ही नहीं है, बल्कि पौष्टिकता से भी भरपूर है. पालक आयरन का बेहतरीन स्रोत है और मटर प्रोटीन से भरी होती है. जब इन्हें आलू और हल्के मसालों के साथ मिलाकर कटलेट बनाया जाता है, तो बच्चों तक स्वाद और हेल्थ दोनों मिलते हैं. पालक मटर कटलेट शाम की चाय के साथ स्नैक के रूप में, बच्चों के टिफिन में या दोस्तों की पार्टी में एक स्टार्टर के तौर पर बेहतरीन लगता है. इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा तेल की जरूरत नहीं पड़ती. आप इसे हल्का फ्राई कर सकते हैं या एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं.
इस रेसिपी में हरी मिर्च और प्याज का हल्का तड़का स्वाद को और बढ़ा देता है, अगर आप रोजाना एक ही तरह की सब्जियों से बोर हो गए हैं, तो पालक मटर कटलेट एक मजेदार और नई रेसिपी के तौर पर आपके खाने का अनुभव बदल सकता है. यह बच्चों को हरी सब्जियों के प्रति आकर्षित करेगा और बड़े भी इसे चटखारे लेकर खाएंगे.
पालक मटर कटलेट बनाने के लिए सामग्री
-1 कप बारीक कटा पालक
-1 कप उबली हुई मटर
-2 उबले हुए आलू
-1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
-1 से 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
-1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
-आधा चम्मच गरम मसाला
-आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-नमक स्वादानुसार
-2 से 3 चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स या बेसन
-तलने के लिए तेल
कटलेट बनाने की विधि
1. सबसे पहले पालक को अच्छे से धोकर बारीक काट लें.
2. मटर को उबालकर हल्का मैश कर लें.
3. एक बड़े बाउल में उबले आलू, मैश की हुई मटर और कटी हुई पालक डालें.
4. अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट और सभी मसाले डालकर अच्छे से मिलाएं.
5. मिश्रण में ब्रेड क्रम्ब्स या बेसन डालें ताकि कटलेट अच्छे से बंध जाए.
6. तैयार मिश्रण से मीडियम साइज के कटलेट बनाएं.
7. एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और कटलेट को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें.
8. चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर या शैलो फ्राई करके भी तैयार किया जा सकता है.
कटलेट को परोसने का तरीका
पालक मटर कटलेट को हरी चटनी, टोमैटो सॉस या दही डिप के साथ गर्मागर्म परोसें. आप इन्हें ब्रेड या बर्गर बन में रखकर हेल्दी वेज बर्गर के रूप में भी सर्व कर सकते हैं.

टिप्स और ट्रिक्स
कटलेट का मिश्रण ज्यादा गीला न हो, नहीं तो यह फ्राई करते समय टूट सकता है. हेल्दी वर्ज़न के लिए एयर फ्रायर में बनाएं, तेल कम लगेगा और स्वाद भी बढ़िया रहेगा. बच्चों के लिए मसाले कम करें और प्याज-हरी मिर्च के स्वाद को हल्का रखें. अगर बचा हुआ मिश्रण है तो इसे फ्रिज में 1-2 दिन सुरक्षित रखा जा सकता है.
About the Author
मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-palak-matar-cutlet-recipe-healthy-tasty-snack-for-kids-step-by-step-process-ws-ekl-10081843.html






