Home Food Paneer Kofta Recipe: रेस्टोरेंट वाले भी नहीं बताएंगे पनीर कोफ्ता की ये...

Paneer Kofta Recipe: रेस्टोरेंट वाले भी नहीं बताएंगे पनीर कोफ्ता की ये आसान रेसिपी, यकीन मानें बनते ही खा लेंगे एक्स्ट्रा

0
5


Last Updated:

Faridabad News: हर बाइट में लाजवाब स्वाद. बनाएं शाही मलाई पनीर कोफ्ता… बाहर से क्रिस्पी, अंदर से नर्म और भरपूर रिच व्हाइट ग्रेवी के साथ. मेहमानों को भी भाए और घरवालों के चेहरे पर मुस्कान लाए. परोसें नान, परांठे या चपाती के साथ और हर निवाले में महसूस करें शाही स्वाद का मजा.

Local18

अगर रोज-रोज एक जैसा खाना खाकर मन ऊब गया है तो आज बनाइए कुछ खास… स्वादिष्ट पनीर कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में. यह रेसिपी घर के खाने में भी मजा लाएगी और मेहमानों की तारीफ भी जरूर बटोर लेगी.

Local18

एक बाउल में कद्दूकस किया पनीर, मावा, आधा कॉर्न फ्लोर, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं. इसे मसल-मसलकर मुलायम आटा जैसा बना लें ताकि कोफ्ते स्मूद और स्वादिष्ट बनें.

Local18

अब कटे काजू, किशमिश और इलायची पाउडर को मिलाएं. पनीर के मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाएं, बीच में यह भरावन रखें और चारों तरफ से बंद कर दें. कोफ्ते तैयार हैं तलने के लिए.

Local18

कढ़ाई में तेल गरम करें और कोफ्तों को मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक तलें. जब कोफ्ते ब्राउन हो जाएं तो उन्हें निकालकर अलग रख दें ताकि ठंडे हो जाएं.

Local18

भीगे हुए काजू और खरबूजे के बीज को बारीक पीसकर पेस्ट बना लें. यह पेस्ट ग्रेवी को मलाईदार और रिच स्वाद देगा जो कोफ्तों के साथ बहुत लाजवाब लगेगा.

Local18

पैन में तेल गरम करके जीरा, अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डालें. अब काजू-खरबूजे का पेस्ट डालकर तेल अलग होने तक भूनें. फिर धनिया पाउडर, गरम मसाला और लाल मिर्च डालें और दही मिलाकर उबाल आने तक पकाएं.

Local18

अब नमक, चीनी, मक्खन, हरा धनिया और क्रीम डालें. सभी चीजें अच्छे से मिलाकर पकाएं. अंत में कोफ्ते डालकर दो मिनट ढक दें ताकि स्वाद अच्छी तरह मिल जाए.

Local18

अब तैयार है आपका स्वादिष्ट मलाई पनीर कोफ्ता. इसे चपाती, परांठे, पूरी या नान के साथ परोसें. इसका नाजुक स्वाद और मलाईदार ग्रेवी हर किसी को पसंद आएगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

इस आसान तरीके से घर पर बनाएं मलाईदार पनीर कोफ्ता, भूल जाएंगे होटल का स्वाद


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-make-creamy-paneer-kofta-at-home-paneer-kofta-kaise-banaye-aasan-tarika-local18-9798542.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here