घर पर मेहमानों का आना मतलब कई सारे काम और तरह-तरह के व्यंजन बनाने का टेंशन. ऐसे में अगर फ्रिज में ताजी सब्जियां भी खत्म रहे तो बैचेनी और बढ़ जाती है. ऐसे में मेहमानों के सामने सब्जी खरीदने के लिए निकलने में भी शर्मिंदगी महसूस होती है.
यदि ऐसे सिचुएशन में आप कई पार फंसते हैं, और कोई आइडिया नहीं आता कि करें क्या तो ये रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. इसे बनाने के लिए कम से कम सामग्री लगती है और सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार भी हो जाता है. ये व्यंजन कोई और नहीं बल्कि मारवाड़ी स्टाइल पापड़ की सब्जी है.
पापड़ सब्जी बनाने के लिए सामग्री
– 6-7 पापड़
– बारीक कटे प्याज
– कटे हुए टमाटर या टमाटर प्यूरी
– हरी मिर्च
– अदरक-लहसुन का पेस्ट
– दही
– क्रीम
– लाल मिर्च पाउडर
– धनिया पाउडर
– हल्दी
– जीरा
पापड़ सब्जी बनाने का तरीका
– एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें जीरा, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और कटा हुआ प्याज डालें. इसे हल्का लाल होने तक भूनें.
– फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और खुशबू आने तक भूनें. फिर टमाटर प्यूरी डालें और मसाले से तेल अलग होने तक पकाएं.
– आंच धीमी कर दें और दही को अच्छी तरह मिलाएं ताकि वह न फटे. 2 चम्मच क्रीम डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
– पापड़ों को तेल में हल्का कुरकुरा होने तक सेकें, फिर उन्हें टुकड़ों में तोड़ लें.
– पापड़ों के टुकड़ों को करी में डालें और हल्के हाथों मिलाएं.
– आखिरी में धनिया पत्ती से सजाकर रोटी या चावल के साथ परोसें.
इन बातों का रखें ध्यान
– दही को फटने से बचाने के लिए इसे धीमी आंच पर पकाएं.
– स्वादानुसार मसाले डालें.
– हल्का बनाने के लिए आप पापड़ों को तलने की बजाय तवे पर भी सेक सकते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-prepare-marwari-special-papad-sabji-in-10-minutes-9928966.html







