Home Food Parikrama Restaurant Delhi: गोल-गोल घूमता है दिल्ली का ये रेस्तरां…240 फीट की...

Parikrama Restaurant Delhi: गोल-गोल घूमता है दिल्ली का ये रेस्तरां…240 फीट की ऊंचाई पर है बना, लाजवाब खाने के लिए मशहूर

0
6


Last Updated:

Parikrama Restaurant Delhi: दिल्ला का एक रेस्तरां सिर्फ खाने के लिए नहीं, बल्कि अपनी बनावट के लिए भी फेमस है. यह होटल लगातार घूमता रहता है.

X

दिल्ली

दिल्ली का गजब रेस्टोरेंट घूमता है 360 डिग्री, जानिए इस रेस्टोरेंट पूरी कहानी

हाइलाइट्स

  • दिल्ली का परिक्रमा रेस्तरां 240 फीट की ऊंचाई पर स्थित है.
  • यह रेस्तरां 1 घंटे 30 मिनट में पूरा घूमता है.
  • रेस्तरां से दिल्ली के प्रमुख स्थलों का दृश्य दिखता है.

Parikrama Restaurant Delhi: हमारे देश में कई ऐसे रेस्तरां हैं, जो अपनी खासियत की वजह से पूरे देश में काफी ज्यादा फेमस हैं. कहीं कोई बड़ा सेलिब्रिटी जाता है तो कोई अपनी बनावट को लेकर जाना जाता है. ऐसा ही एक रेस्तरां दिल्ली में भी है, जिसे भारत का सबसे ऊंचा द रिवाल्विंग रेस्तरां कहा जाता है. यह रेस्तरां परिक्रमा के नाम से काफी फेमस है. इस रेस्तरां के जनरल मैनेजर रजनीश खन्ना ने बताया कि यह रेस्तरां 33 साल पुराना है. यह 240 फीट की ऊंचाई पर बना रेस्तरां है, जो रेस्तरां अंतरिक्ष नाम की एक इमारत के 24वीं मंजिल पर है. रजनीश ने यह भी बताया कि यह 100 सीटर रेस्तरां है.

1 घंटे 30 मिनट में लगता है एक पूरा चक्कर
रजनीश ने आगे बताया कि यह रेस्तरां पूरा एक चक्कर 1 घंटे 30 मिनट में लगा लेता है. इस रेस्तरां में बैठकर आप पूरी दिल्ली के दर्शन भी कर सकते हैं. रेस्तरां की खिड़कियों से आपको पूरा कनॉट प्लेस, लाल किला, जामा मस्जिद का गुंबद और राष्ट्रपति भवन तक दिखता है. खास बात यह है कि रात में यहां से दिल्ली का दृश्य और भी ज्यादा मनमोहक हो जाता है. इसलिए इस रेस्तरां में आने वाले लोग भी इस रेस्तरां की काफी ज्यादा तारीफ करते हैं और वह दोबारा यहां इस रेस्तरां में जरूर आते हैं.

कैसे पहुंचे यहां
इस रेस्तरां तक पहुंचने के लिए आपको ब्लू लाइन से बाराखंबा मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा. गेट नंबर 2 से बाहर निकलते ही कुछ दूरी पर 22, केजी, मार्ग, बाराखंबा रोड पर आपको यह द रिवाल्विंग रेस्तरां मिल जाएगा. यह रेस्तरां हफ्ते के सातों दिन खुला रहता है. दोपहर 12:30 बजे से लेकर रात के 12:00 बजे के बीच में आप कभी भी यहां पर आ सकते हैं. इस रेस्तरां में प्रति व्यक्ति 1 हजार रुपए से 12 सौ रुपए तक में कुछ भी खा सकता है.

homelifestyle

गोल-गोल घूमता है दिल्ली का ये रेस्तरां…240 फीट की ऊंचाई पर है बना


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-delhi-famous-parikrama-restaurant-location-price-serves-best-taste-local18-9112168.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here