Home Food Ragi Pulao Recipe: बस्तर में नई डिश की धूम, हड्डियों में भरे...

Ragi Pulao Recipe: बस्तर में नई डिश की धूम, हड्डियों में भरे फौलाद सी ताकत, बीमारियां रखे दूर, नोट करें रेसिपी – Chhattisgarh News

0
4


बस्तर: बस्तर में रागी का माड़िया पेज बनाया जाता है, जो काफी फेमस है. इसके अलावा बस्तर में रागी से पुलाव भी बनाया जाता है. यह नई डिश मिलेट कैफे दंतेवाड़ा ने तैयार किया गया है, जो काफी स्वादिष्ट लगती है. यह डिश बनाना बहुत आसान है.आप इन स्टेप्स को फॉलो कर घर में आसानी से बना सकते हैं.

रागी का पुलाव स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद 

रागी को मिलेट के रूप में भी जाना जाता है. यह रागी हड्डियों को मजबूत करने और कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है. यह डायबिटीज जैसी बीमारी को नियंत्रित करता है और वजन घटाने में भी कारगर है. पुलाव के अलावा रागी के अनेक व्यंजन बनाए जाते हैं. सबसे पहले रागी को चावल की तरह पकाना होता है. वहीं गाजर, बींस, आलू, गोभी आदि सब्जियों को तला हुआ होना चाहिए.

रागी पुलाव बनाने के लिए सामग्री

रागी का पका हुआ चावल – 100 ग्राम, गाजर, बींस, आलू, गोभी – मिक्स 30 ग्राम तला हुआ , तेल – 10 मिलीलीटर, प्याज – दो कटी हुई,  हरी मिर्च – कटी हुई, किचन किंग मसाला- 1/4 छोटी चम्मच, हल्दी-1/4 छोटी चम्मच, मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच, नमक – स्वादानुसार.

रागी पुलाव बनाने विधि

रागी का पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म कर लीजिए. इसके बाद इसमें जीरा डालिए। फिर इसमें गोटी मरीज  डालिए. अब प्याज और कटी हुई मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनिए. इसके बाद इसमें तली हुई शिमला मिर्च, गोभी और आलू डाल दीजिए. थोड़ी देर धीमी आंच पर पकाइए. अब इसमें हल्दी, मिर्च पाउडर, किचन किंग मसाला और स्वादानुसार नमक डाल दीजिए.

थोड़ी देर पकने के बाद इसमें रागी का चावल डाल दीजिए और अच्छे से मिला लीजिए.कुछ देर पकने के बाद  उतार लीजिए. अब तैयार है स्वादिष्ट रागी पुलाव जो काफी स्वादिष्ट होती है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-bastar-ragi-pulao-recipe-millet-cafe-dantewada-health-benefits-diabetes-weight-loss-home-cooking-local18-9829199.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here