Last Updated:
रमजान में मऊ के मुहम्मदाबाद गोहाना का पाव बेहद मशहूर है. यह सॉफ्ट, हल्का मीठा और ताजा रहता है. आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया से लोग इसे खरीदने आते हैं. कीमत 16 रुपये प्रति पीस है.
रोज़ेदारों की पसंद बना ये फेमस पाव.
हाइलाइट्स
- रमजान में मऊ के पाव की मांग बढ़ी.
- पाव सॉफ्ट, हल्का मीठा और ताजा रहता है.
- कीमत 16 रुपये, सुबह से लगती है खरीदारों की लाइन.
मऊ: रमजान का महीना आते ही पूर्वांचल में पाव की डिमांड अचानक बढ़ गई है. लोग सुबह से लेकर शाम तक इसकी खरीदारी कर रहे हैं. खासतौर पर मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहाना में बनने वाला पाव इतना मशहूर है कि इसे आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया जैसे जिलों से लोग खरीदने आ रहे हैं. इस पाव की खासियत यह है कि यह सॉफ्ट, हल्का मीठा और लम्बे समय तक ताजा रहता है, जिससे रोजेदार इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
मुहम्मदाबाद गोहाना में बनने वाला यह पाव अपने अलग स्वाद और बेहतरीन बनावट के लिए जाना जाता है. Bharat.one से बातचीत में निखिल कुमार बताते हैं कि उनके यहां बनने वाला यह पाव मैदा, चीनी, तिल और चेरी से तैयार किया जाता है. इसे खास तरीके से गूंथा जाता है, फिर ऊपर से तिल और चेरी डालकर बेक किया जाता है. इस पूरी प्रक्रिया में चार से पांच घंटे का समय लगता है और इसे बनाने के लिए 10 से 12 लोग दिनभर काम करते हैं.
रमजान में क्यों बढ़ जाती है इसकी मांग?
रमजान के दौरान इस पाव की मांग कई गुना बढ़ जाती है. इसका कारण है इसका हल्का और मुलायम होना. रोजा खोलते वक्त लोग इसे खास तौर पर खाते हैं क्योंकि यह पचने में आसान होता है और इसका स्वाद भी लाजवाब है. यही वजह है कि मऊ ही नहीं बल्कि आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया जैसे इलाकों से लोग इसे लेने आते हैं.
सुबह से ही लग जाती है भीड़
इस खास पाव की कीमत 16 रुपये प्रति पीस रखी गई है. रमजान के दिनों में इसे खरीदने के लिए सुबह से ही ग्राहकों की लंबी लाइन लग जाती है. इसकी मांग इतनी ज्यादा है कि कई बार लोग इसे पहले से बुक करवा लेते हैं ताकि उन्हें समय पर मिल सके.
रोजेदारों की पहली पसंद
इस पाव की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह मुंह में जाते ही घुल जाता है और एक हफ्ते तक खराब नहीं होता. इसे खरीदने वालों का कहना है कि यह न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है बल्कि रोजा खोलने के लिए सबसे सही ऑप्शन भी है. इसलिए इसकी डिमांड रमजान के दौरान तेजी से बढ़ जाती है.
Mau,Uttar Pradesh
March 19, 2025, 14:28 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-there-is-a-huge-demand-for-this-roti-in-the-month-of-ramadan-the-eaters-say-wow-there-is-a-line-of-buyers-from-the-morning-local18-9112417.html

















