Home Food Ramadan 2025: रमजान में एनर्जी का डबल डोज़! इफ्तार में पिएं ये...

Ramadan 2025: रमजान में एनर्जी का डबल डोज़! इफ्तार में पिएं ये सुपर हेल्दी ड्रिंक्स और रहिए सुपरचार्ज

0
6


Last Updated:

रमजान में इफ्तार के समय ताजगी देने वाले ड्रिंक्स शरीर को ऊर्जा और पोषण प्रदान करते हैं. ताजे फलों का जूस, नींबू पानी, खजूर और दूध का शेक, और सब्जा के बीज की ड्रिंक सेहत के लिए फायदेमंद हैं.

X

इफ़्तार

इफ़्तार में जरूर ट्राई करें ये ड्रिंक्स.

हाइलाइट्स

  • रमजान में इफ्तार के समय ताजगी देने वाले ड्रिंक्स ऊर्जा और पोषण प्रदान करते हैं.
  • ताजे फलों का जूस, नींबू पानी, खजूर और दूध का शेक सेहत के लिए फायदेमंद हैं.
  • सब्जा के बीज की ड्रिंक शरीर को ठंडक और डिहाइड्रेशन से बचाती है.

दिल्ली: रमजान के महीने में दिनभर रोज़ा रखना शरीर पर भारी पड़ सकता है, लेकिन इफ्तार के समय सही और ताजगी देने वाले ड्रिंक्स का सेवन न केवल शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, बल्कि स्वाद भी लाजवाब होता है. खासतौर पर, जब ये ड्रिंक्स न सिर्फ प्यास बुझाते हैं बल्कि सेहत का भी पूरा ख्याल रखते हैं.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इफ्तार में कुछ खास ड्रिंक्स को शामिल करने से शरीर को फुर्ती और ताजगी मिलती है. ये न सिर्फ टेस्टी होते हैं, बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी देते हैं, जिससे रोज़े के दौरा एनर्जी बनाए रखना आसान हो जाता है.
तो अगर आप भी रोज़े के दौरान अपने आप को तरोताजा ओर एनर्जेटिक रखना चाहते है तो इफ्तार में इन ड्रिंक्स को करें जरूर शामिल करें.

1. ताजे फलों का जूस
ताजे फलों का जूस न सिर्फ टेस्ट में बेहतरीन होता है, बल्कि यह शरीर को जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स भी देता है. जैसे, संतरा, मौसमी, अंगूर और तरबूज का जूस शरीर को हाइड्रेट करता है और इंस्टेंट एनर्जी देता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स ताजगी का अहसास कराते हैं.

2. नींबू पानी
नींबू पानी पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है. यह प्राकृतिक रूप से शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे त्वचा पर निखार आता है. साथ ही, इसमें मौजूद विटामिन C इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है.

3. खजूर और दूध का शेक
रमजान में खजूर का खास महत्व है, क्योंकि यह ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत है. इसे दूध के साथ मिलाकर शेक बनाया जा सकता है, जो न केवल टेस्टी होता है बल्कि शरीर को ताकत भी देता है. खजूर में फाइबर, पोटैशियम और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो कमजोरी दूर करने में मदद करते हैं.

सी सब्जा के बीज शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं और डिहाइड्रेशन से भी बचाते हैं. इफ्तार में सब्जा की ड्रिंक पीने से न केवल शरीर को ठंडक मिलेगी, बल्कि यह पेट के लिए भी फायदेमंद होगी.

homelifestyle

Ramadan 2025: रमजान में एनर्जी का डबल डोज़! इफ्तार में पिएं ये सुपर हेल्दी…


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-rooh-afza-to-khajoor-shake-best-drink-for-iftar-to-get-instant-energy-ramadan-2025-local18-9108454.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here