Home Food Recipe:बेहद लजीज है बैजनाथ के छोले-कुलचे, रायपुर वालों की फेवरेट, नोट करें...

Recipe:बेहद लजीज है बैजनाथ के छोले-कुलचे, रायपुर वालों की फेवरेट, नोट करें रेसिपी – Chhattisgarh News

0
0


Last Updated:

Recipe Baidyanath Chole Gulche: रायपुर में बाबा बैजनाथ छोले कुलचे बेहद मशहूर हैं. आज हम इसकी आसान रेसिपी बताने वाले हैं. यह लोगों को खूब पसंद आती है.

रायपुर : राजधानी रायपुर के खानपान में इन दिनों एक ऐसा जायका शामिल हो गया है, जिसने लोगों की पसंद को नई ऊंचाई दी है. बात हो रही है श्री बाबा बैजनाथ छोले कुलचे की, जिसे धीरज कुमार शर्मा अपने हाथों से परोसते हैं. यहां के छोले का स्वाद ऐसा है कि एक बार चखने के बाद ग्राहक दोबारा लौटने से खुद को रोक नहीं पाते.

धीरज कुमार शर्मा बताते हैं कि उन्होंने छोले कुलचे बनाना अपने गुरु से सीखा. उनके गुरु ने उन्हें मसालों का सही मिश्रण, बटर का चुनाव और गुलचे बनाने की बारीकियां सिखाईं. इतना ही नहीं, एक दिन उनके गुरु ने दुकान पर खुद मौजूद रहकर पूरे तरीके से प्रशिक्षण भी दिया. इसी सीख के बाद धीरज ने खुद इस दुकान की बागडोर संभाली.

धीरज का सफर भी प्रेरणादायी है. वे 2009 से 2025 तक एक निजी कंपनी में जॉब करते थे और वहां परचेस विभाग का काम देखते थे. लेकिन नौकरी के लंबे अनुभव के बाद उन्होंने तय किया कि अब अपना खुद का बिजनेस शुरू करना है. इसी सोच ने उन्हें छोले गुलचे की आउटलेट शुरू करने की राह दिखाई. आज वे फूल टाइम इस दुकान को चला रहे हैं और हर दिन नए ग्राहकों की तारीफें बटोर रहे हैं.

80 रुपए में भरपूर स्वाद

धीरज शर्मा के यहां छोले कुलचे की एक प्लेट 80 रुपए में मिलती है. इसमें दो कुलचे, ऊपर से डाले गए मसालेदार छोले, और साथ में प्याज, नींबू तथा हरी मिर्च परोसी जाती है. यही कॉम्बिनेशन इसे और खास बना देता है.

धीरज बताते हैं कि छोले कुलचे की सफलता का सबसे बड़ा राज इसकी खास रेसिपी है. वे छोले को घर पर ही उबालकर लाते हैं. दुकान पर टमाटर, प्याज और हरी मिर्च की ताज़ा कटिंग की जाती है. इसके बाद छोले को कड़ाही में पकाया जाता है और उसमें प्याज, धनिया पत्ता, गरम मसाले और इमली का पेस्ट डाला जाता है. खास बात यह है कि धीरज किसी सीक्रेट मसाले का इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि पारंपरिक तरीके से स्वाद तैयार करते हैं.

ग्राहकों की राय भी धीरज के लिए बेहद अहम है. वे बताते हैं कि हर प्लेट परोसने के बाद वे ग्राहकों से फीडबैक जरूर लेते हैं. अगर किसी को स्वाद या सेवा में कमी लगे तो उसे तुरंत सुधारने की कोशिश करते हैं. यही कारण है कि आज उनका छोले कुलचे का स्वाद रायपुर में चर्चा का विषय बन गया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

Recipe:बेहद लजीज है बैजनाथ के छोले-गुलचे, रायपुर वालों की फेवरेट, नोट करें…


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-recipe-baidyanath-chole-gulche-raipur-special-ghar-par-banyen-chole-local18-ws-l-9558744.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here