Home Food Recipe: घर पर इस आसान तरीके से बनाएं हलवाई स्टाइल सुपर सॉफ्ट...

Recipe: घर पर इस आसान तरीके से बनाएं हलवाई स्टाइल सुपर सॉफ्ट दही वड़े, स्वाद ऐसा कि मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

0
0


Dahi Vada Recipe: त्योहारों की रौनक हो, मेहमानों की आवभगत या फिर कुछ ठंडा-ठंडा और स्वादिष्ट खाने का मन, दही वड़ा हर मौके पर सबसे पहले याद आता है. बाजार और हलवाई की दुकानों पर मिलने वाले दही वड़ों की नरमी, उनका फूला-फूला टेक्सचर और ठंडी दही का खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को दीवाना बना देता है. अक्सर लोग यही सोचते हैं कि इतने सॉफ्ट और परफेक्ट दही वड़े घर पर बनाना मुश्किल है. लेकिन सच्चाई यह है कि अगर सही तरीका अपनाया जाए और कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए, तो वही हलवाई जैसा स्वाद और नरमपन आपकी रसोई में भी आसानी से मिल सकता है.

दही वड़ा सिर्फ एक व्यंजन नहीं, बल्कि स्वाद और ताजगी का ऐसा मेल है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. खास बात यह है कि यह जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही हल्का और पेट को सुकून देने वाला भी होता है. आज हम आपको दही वड़ा बनाने की ऐसी आसान और भरोसेमंद विधि बताएंगे, जिससे आपके वड़े अंदर से स्पंजी, बाहर से हल्के कुरकुरे और दही में डूबे हुए बिल्कुल बाजार जैसे तैयार होंगे.

दही वड़ा बनाने के लिए सामग्री
उड़द की दाल- 1 कप
दही – 2 कप (फेंटा हुआ)
नमक -1/2 छोटा चम्मच
सूखा धनिया पाउडर -1/2 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
तेल- तलने के लिए

दही वड़ा बनाने की विधि

1. दाल भिगोना और पीसना
सबसे पहले उड़द की दाल को अच्छी तरह धोकर कम से कम 6 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद दाल से पानी निकालकर उसे मिक्सर में डालें और बिना पानी डाले बारीक पेस्ट बना लें. पेस्ट इतना गाढ़ा होना चाहिए कि वह चम्मच पर टिका रहे. इसे ठंडे पानी की सहायता से गाढ़ा बनाएं.

2. फेंटना
अब इस दाल के पेस्ट को अच्छी तरह फेंटें जब तक उसमें हवा न आ जाए और यह हल्का फूला हुआ न दिखने लगे. यह कदम दही वड़े को मुलायम बनाने के लिए बहुत जरूरी है.

3. मसाला मिलाना
फेंटे हुए पेस्ट में नमक और काली मिर्च डालकर मिला दें. आप चाहें तो सूखा धनिया पाउडर भी डाल सकते हैं, जिससे स्वाद बढ़ता है.

4. तलना
कढ़ाई में मध्यम आंच पर तेल गरम करें. तेल इतना हो कि वड़े पूरी तरह तले जा सकें. अब तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे वड़े बनाकर गरम तेल में धीरे-धीरे डालें. इन्हें तब तक तलें जब तक वे सुनहरे और बाहर से हल्के कुरकुरे न हो जाएं. तलते समय ध्यान रखें कि तेल न ज्यादा गरम हो न ठंडा.

5. दही में भिगोना
एक बड़े बर्तन में फेंटा हुआ ठंडा दही लें. इसमें थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें. अब तले हुए वड़ों को गरम तेल से निकालकर तुरंत ठंडे फेंटे हुए दही में डाल दें. वड़ों को कम से कम 1-2 घंटे दही में भिगोकर रखें, ताकि वे पूरी तरह नरम और स्वादिष्ट हो जाएं.

स्वाद बढ़ाने के सुझाव
दही वड़ों पर नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर परोसें, स्वाद और भी बेहतर हो जाता है.
-दही ठंडा हो तो वड़े और भी स्वादिष्ट लगते हैं.
-आप ऊपर से सेव या पुदीने की पत्तियां भी डाल सकते हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-make-halwai-style-soft-dahi-vada-at-home-step-by-step-recipe-local18-10103343.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here