Last Updated:
Aloo Matar Gravy Sabji Recipe: छठ व्रत के बाद अक्सर श्रद्धालु आलू और सफेद मटर की सब्जी से व्रत तोड़ते हैं. ऐसे में शंभू हलवाई की बतायी इस विधि से ये सब्जी बनाएं, सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे. झटपट बनती है ये सब्जी और स्वाद बेहतरीन.

छठ महापर्व की सम्पन्नता के बाद ज्यादातर व्रती चावल के साथ आलू और मटर की ग्रेवी वाली सब्जी से पारण करना पसंद करते हैं. दो दिन के उपवास के बाद अगर भोजन पसंद का न मिले तो मन को शांति नहीं मिलती है. व्रतियों को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े, इसलिए आज हम आपको आलू मटर की स्वादिष्ट ग्रेवी वाली सब्जी बनाने की बेहद खास टिप्स दे रहे हैं.

अपने 40 वर्षों के अनुभव के साथ बेतिया के सुप्रसिद्ध शंभू हलवाई बताते हैं कि, अगक आप सब्जी में मुलायम मटर को खाना पसंद करते हैं, तो इसके लिए पहले उसे उबाल लेना चाहिए. वहीं अगर आप सब्जी में सॉलिड मटर खाना पसंद करते हैं, तो उबालने की कोई जरूरत नहीं है.

मटर की सब्जी को आप कुकर और कढ़ाई दोनों में बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले बर्तन को गर्म करके तेल डालें. फिर गर्म तेल में तेजपत्ता, जीरा, लौंग, इलाइची, दालचीनी, सूखी लाल मिर्च, प्याज, टमाटर वगैरह डालकर थोड़ी देर पका लें.

अब इसमें मटर को डालकर थोड़ी देर तक भून लें. इस दौरान आपको उसमें हल्दी, नमक, गर्म मसाला, जीरा, काली मिर्च, धनिया पाउडर, लहसन पेस्ट, अदरक पेस्ट वगैरह डालकर अच्छी तरह से भून लेना है.

इतना करने के बाद जब मसालों के साथ मटर अच्छी तरह से पक जाए तब आप उसमें पानी डालकर ग्रेवी तैयार कर सकते हैं. ध्यान रहे कि पानी को जरूरत के अनुसार ही डालना है. फिर बर्तन को ढककर उसे पकने देना है.

कुछ देर तक पकने के बाद जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाएगी और मसालों का टेक्सचर उसमें अच्छी तरह से मिल जाता है, तब आप उसे आंच से उतार सकते हैं और ऊपर से धनिया की पत्तियों को डालकर सर्व कर सकते हैं.

सब्जी को तैयार करते समय आप मटर के साथ आलू भी मिला सकते हैं. ध्यान रहे कि आलू उबला हुआ होना चाहिए और उसे मसालों के पकने के बाद मटर से पहले बर्तन में डालना चाहिए. जब मसालों के साथ आलू भुन जाए, तब आप उसमें मटर को मिलाकर आगे की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-aalo-safed-matar-gravy-sabji-recipe-sambhu-halwai-chhath-special-dish-local18-ws-l-9782703.html





