Home Food Recipe: दादी का नुस्खा, आधुनिक ट्विस्ट! छत्तीसगढ़ी स्टाइल में बनाएं आंवला-गुड़ का...

Recipe: दादी का नुस्खा, आधुनिक ट्विस्ट! छत्तीसगढ़ी स्टाइल में बनाएं आंवला-गुड़ का आचार – Chhattisgarh News

0
9


Last Updated:

Amla gud achar recipe: छत्तीसगढ़ में सर्दियों के मौसम में आंवला और गुड़ का आचार पारंपरिक रूप से बनाया जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ सर्दी-जुकाम और गैस की समस्या में फायदेमंद है.

FOOD Story: छत्तीसगढ़ की पारंपरिक रसोई में सर्दियों के मौसम का सबसे खास व्यंजन है, आंवला और गुड़ का आचार. यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें छिपे हैं सेहत के कई रहस्य. आंवला शरीर को विटामिन ‘C’ देता है, वहीं गुड़ शरीर को गर्म रखता है और सर्दी-जुकाम से बचाने में मदद करता है. यही वजह है कि इस आचार को खासकर ठंड के दिनों में छोटे बच्चों और बुजुर्गों को खिलाया जाता है ताकि उनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और वे मौसम के बदलाव से सुरक्षित रहें.

आंवला की तैयारी

बिलासपुर कि अन्नू बंदे ने बताया सबसे पहले आंवला को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लिया जाता है. फिर उसे उबले हुए पानी में लगभग 10 मिनट तक रखा जाता है, ताकि उसकी कड़वाहट दूर हो जाए। इसके बाद आंवला को पानी से निकालकर ठंडा कर लिया जाता है.

गुड़ की चाशनी बनाना

कढ़ाई को गर्म करके उसमें गुड़ डाला जाता है और धीमी आंच पर पकाया जाता है. जब गुड़ पूरी तरह से पिघलकर चाशनी का रूप लेने लगे, तो उसमें हल्का-सा उबाल आने दिया जाता है. यही चाशनी आंवले में स्वाद और मिठास भरती है.

आंवला और गुड़ का मेल

अब तैयार चाशनी में उबला हुआ आंवला डाल दिया जाता है. दोनों को धीमी आंच पर कुछ देर तक पकाया जाता है, ताकि आंवला गुड़ के स्वाद को अच्छे से सोख ले. धीरे-धीरे इसका रंग सुनहरा और गाढ़ा हो जाता है, जो इस आचार की पहचान है.

सेहत से भरपूर स्वाद

यह पारंपरिक आचार न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि यह गैस, सर्दी-जुकाम और पाचन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है. खास बात यह है कि यह आचार बिना किसी रासायनिक तत्व के घर पर आसानी से बनाया जा सकता है.

authorimg

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दादी का नुस्खा, आधुनिक ट्विस्ट! छत्तीसगढ़ी स्टाइल में बनाएं आंवला-गुड़ आचार


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-amla-gud-achar-recipe-chhattisgarhi-style-local18-ws-l-9840373.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here