Last Updated:
Sarson Da Saag Makki ki Roti Recipe: खाने का स्वाद तो सर्दियों में ही आता है क्योंकि गर्मियों में तो क्या ही खाने का मजा ले पाते हैं लोग. सर्दियों के मौसम में कई डिश बनाई जाती हैं लेकिन मक्के की रोटी के साथ सरसों का साग हर डिश पर भारी पड़ता है. मक्के की रोटी के साथ पंजाबी ज़ायके से भरपूर सरसों का साग मिल जाए तो दिन ही बन जाता है. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी…
Sarson Ka Saag Makki Ki Roti Recipe In Hindi: सर्दियां आते ही घरों में एक ही खुशबू सबसे ज्यादा मन को भाती है, ताजा पकती मक्के की रोटी और ऊपर से गाढ़ा, स्वादभरा सरसों का साग. मक्के की रोटी के साथ सरसों का साग नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है. पंजाब-हरियाणा की यह पारंपरिक डिश अब पूरे भारत की सर्दियों की पहचान बन चुकी है. सुबह की धूप, अंगीठी की गरमी और ताजा मक्खन के साथ इसका स्वाद हर किसी को अपने गांव की याद दिला देता है. अगर आप भी सोच रहे हैं कि साग और रोटी को बिल्कुल देसी अंदाज में कैसे बनाया जाए, तो यह आसान और घर की रसोई वाली रेसिपी आपके काम आ जाएगी. इस विधि से छोटे बच्चे से लेकर बड़े बुजुर्गों तक सभी इसका आनंद लेंगे और कोई भी खाने में आना-कानी नहीं करेगा. आइए जानते हैं मक्के की रोटी के साथ सरसों का साग बनाने की विधि…

सरसों का साग बनाने की सामग्री
सरसों के पत्ते – 500 ग्राम
पालक – 200 ग्राम
बथुआ – 100 ग्राम (वैकल्पिक लेकिन स्वाद बढ़ाता है)
अदरक – 1 इंच
लहसुन – 5–6 कली
हरी मिर्च – 2
प्याज – 1
टमाटर – 1
मक्के का आटा – 1–2 चम्मच
देसी घी – 2–3 चम्मच
नमक – स्वादानुसार

सरसों का साग बनाने की विधि
सरसों का साग बनाने के लिए आप सबसे पहले सरसों, पालक और बथुए को अच्छी तरह धोकर मोटा-मोटा काट लें. इसके बाद इन्हें कुकर या पैन में थोड़ा पानी, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च के साथ नरम होने तक पकाएं. इसके बाद जब पत्ते मुलायम हो जाएं तो गैस बंद कर हल्का ठंडा होने दें. इसके बाद हैंड ब्लेंडर या मथानी से मोटा पीस लें. पीसते समय ध्यान रहे कि बहुत बारीक पेस्ट ना बनाएं. अब इसमें 1–2 चम्मच मक्के का आटा डालें ताकि साग में हल्का गाढ़ापन आ जाए. अब आप तड़के की तैयारी करें, इसके लिए आप देसी घी में प्याज और टमाटर को सुनहरा होने तक भूनें और यह तड़का साग में डाल दें. अब इसे 15–20 मिनट धीमी आंच पर पकने दें। यही स्टेप साग का असली देसी स्वाद बनाता है.
मक्के की रोटी बनाने की सामग्री
मक्के का आटा – 2 कप
गुनगुना पानी
थोड़ा सा गेहूं का आटा (वैकल्पिक, बेलने में मदद)
घी या मक्खन
मक्के की रोटी बनाने की विधि
मक्के की रोटी बनाने के लिए आप सबसे पहले मक्के के आटे में धीरे-धीरे गुनगुना पानी मिलाकर नरम आटा गूंद लें. अगर बेलने के समय मक्के का आटा टूटता है तो आप आटे की छोटी लोई बनाकर प्लास्टिक शीट या गीले कपड़े पर हाथ से थपथपाते हुए गोल आकार दें. अब आप रोटी को तवे पर दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेंकें. उतारते ही ऊपर से घी लगाएं, यह स्वाद और नरमी दोनों बढ़ा देता है.

कैसे परोसें?
एक थाली में गर्मागर्म मक्के की रोटी, ऊपर सफेद मक्खन की डली और साथ में गरमा-गरम सरसों का साग. चाहें तो ऊपर से थोड़ा-सा गुड़ और मख्खन डालकर इस सर्दियों की थाली को पूरा किया जा सकता है.
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-sarson-ka-saag-makki-ki-roti-recipe-in-hindi-how-to-make-punjabi-style-sarson-ka-saag-makki-ki-roti-ws-kl-9863164.html

















