Last Updated:
Sarson Wali Machhli Recipe: मछली तो आपने बहुत खाई होगी. दोस्तों और रिश्तेदारों को खिलाई भी होगी. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें पिली सरसों के पेस्ट से स्वाद आता है. बिहार-झार…और पढ़ें
मछली बनाने की विधि
इस विषय पर हजारीबाग स्थित श्रीराम होटल के शेफ मोहन मुरारी बताते हैं कि सरसों वाली मछली बनाने और खाने का अलग ही आनंद है. सरसों वाली मछली बनाने के लिए सबसे पहले ताजी मछली के पीस को हल्दी, अदरक लहसुन का पेस्ट, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, मछली मसाला और नमक लगाकर कुछ देर ढक कर छोड़ दें. इससे मसाले अच्छे तरीके से मछली के अंदर जाएंगे.
ऐसे बनाएं ग्रेवी
एक कढ़ाई को गर्म करें और इसमें सरसों का तेल डालें. जब तेल हल्का गर्म हो जाए तो कुछ सरसों के दाने से छौंका लगा दे. फिर इसमें बड़ी पिसा हुआ मसाला डालें और इसे हल्के आंच में 2 मिनट तक पकाएं फिर इसमें टमाटर और मछली मसाला काली मिर्च का पाउडर, लाल मिर्च का पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर डाले. और इसे हल्के आंच में तब तक पकाएं जब तक मसाला अच्छे तरीके से पाक ना जाए और मसाला तेल न छोड़ने लगे. इसके बाद इसमें जरूरत अनुसार पानी डालें. जब ग्रेवी में उबाल आ जाएं तो गैस बंद कर के मछली के पीस इसमें डाल दे और धनिया पत्ता कांट कर डाल दें.
इसका स्वाद लोग रोटी और चावल दोनों के साथ ले सकते हैं लेकिन चावल के साथ इसका स्वाद और भी निखर कर आता है. इस मछली के रेसिपी को गांव से लेकर शहरों तक खूब पसंद किया जाता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-tasty-reveal-of-sarson-wali-machhli-bhat-recipe-in-bihar-jharkhand-special-fish-local18-ws-kl-9561395.html

















