Last Updated:
Spicy Singhara Chaat Recipe: सर्दियों में उबले सिंघाड़े, प्याज, टमाटर और मसालों के मेल से बनी यह चाट एक सेहतमंद और चटपटा विकल्प है. यह पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर है और इसे मिनटों में घर पर तैयार किया जा सकता है.

सर्दियों का मौसम आते ही खान-पान का अंदाज पूरी तरह बदल जाता है. आमतौर पर हम स्नैक्स के नाम पर पकौड़े, समोसे या आलू की चाट की तरफ भागते हैं, लेकिन इस बार सर्दी में आप एक खास फल का चाट जरूर ट्राई करें. यह सस्ता भी है और सेहतमंद भी. जी हां, हम बात कर रहे हैं पानी में उगने वाले फल ‘सिंघाड़े’ की.

बाजार में भी इन दिनों सिंघाड़े की बहार है, लेकिन लोग इसे खरीदने से सिर्फ इसलिए कतराते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इसकी तासीर ठंडी होती है और इसे खाने से जुकाम या सर्दी हो सकती है. लेकिन अगर आप इसे खाने का सही तरीका जान लें, तो यही सिंघाड़ा आपके शरीर को गर्माहट भी देगा और स्वाद का ऐसा धमाका करेगा कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे. आज हम आपको सिंघाड़े की एक ऐसी लबाबदार और मसालेदार चाट की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो आपके घर के मेन्यू में एक नया स्टार बन जाएगी.

आयुर्वेद के अनुसार, जब हम सिंघाड़े को उबाल लेते हैं या इसे मसालों के साथ पकाते हैं, तो इसकी तासीर बदल जाती है. कच्चा सिंघाड़ा जहां ठंडा होता है, वहीं उबला और भुना हुआ सिंघाड़ा सुपाच्य और सर्दी के मौसम के लिए अनुकूल हो जाता है. आइये अब जानते हैं इस बेहतरीन डिश को बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

इसके लिए आप लगभग 400 से 500 ग्राम ताजे सिंघाड़े लें और उन्हें पानी से अच्छी तरह धो लें. अब एक प्रेशर कुकर लें, उसमें सिंघाड़े डालें. ध्यान रखें कि पानी बहुत ज्यादा नहीं भरना है, केवल 1 कप पानी काफी होगा. इसमें थोड़ा सा नमक डालें. नमक डालने से सिंघाड़े के अंदर तक स्वाद चला जाता है. अब कुकर का ढक्कन बंद करें और तेज आंच पर केवल एक सीटी आने तक या करीब 6-7 मिनट तक पकाएं. इसे बहुत ज्यादा नहीं गलाना है, वरना चाट कुरकुरी नहीं बनेगी. इसके बाद गैस बंद करें और प्रेशर अपने आप निकलने दें. जब सिंघाड़े थोड़े ठंडे हो जाएं, तो उन्हें छील लें.

अब बारी है मसालों की. इसमें स्वादानुसार काला नमक, तीखेपन के लिए लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर और सबसे जरूरी चाट मसाला डालें. तेज आंच पर भूनने से सिंघाड़ों के ऊपर एक कुरकुरी लेयर बन जाती है और मसाले उन पर अच्छी तरह लिपट जाते हैं. इसके बाद आप कच्चे सिंघाड़े छीलकर सीधे बटर में डाल सकते हैं और ढक्कन लगाकर 10 मिनट धीमी आंच पर पका सकते हैं.

इस डिश को कंप्लीट करने के लिए एक तीखी हरी चटनी तैयार करें. मिक्सी के जार में ढेर सारा हरा धनिया, 2-3 हरी मिर्च, 4-5 कलियां लहसुन की, एक मध्यम आकार का टमाटर और थोड़ा सा जीरा डालें. इसे पीसकर एक फाइन पेस्ट बना लें. टमाटर की खटास और लहसुन का तीखापन सिंघाड़े के मीठे स्वाद को बैलेंस कर देता है.

अब आपकी डिश तैयार है. एक प्लेट में गरमा-गरम बटर फ्राइड सिंघाड़े निकालें. ऊपर से तैयार की गई हरी चटनी डालें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-singhara-chaat-recipe-winter-special-dish-healthy-snacks-home-made-local18-9981700.html

















