Home Food Sugar-free carrot halwa। बिना चीनी गाजर हलवा

Sugar-free carrot halwa। बिना चीनी गाजर हलवा

0
0


Sugar Free Carrot Halwa: सर्दियों में गाजर का हलवा बनाना लगभग हर घर की परंपरा बन गई है. इसका मीठा स्वाद और खुशबू घर को महका देती है और खाने वालों को तुरंत खुश कर देती है, लेकिन कई लोगों के लिए यह आनंद अधूरा रह जाता है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें डायबिटीज जैसी समस्या होती है. आमतौर पर गाजर का हलवा बनाने में चीनी, गुड़ या मिश्री का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका मीठापन बढ़ जाता है. ऐसे में डायबिटीज मरीज इसका आनंद नहीं ले पाते, अगर आप भी मीठे की वजह से गाजर का हलवा नहीं खा पा रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. अब आप बिना किसी शुगर के भी यह हलवा घर पर आसानी से बना सकते हैं. इस रेसिपी में हम पनीर, मिल्क पाउडर, बादाम, किशमिश और चुकंदर का इस्तेमाल करेंगे, जो हलवे को पूरी तरह से स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाते हैं. खास बात यह है कि यह हलवा ना सिर्फ स्वास्थ्यवर्धक है, बल्कि इसका रंग और खुशबू भी पारंपरिक हलवे जैसी ही होती है. इसे बनाना आसान है और आपके मेहमान भी इसका स्वाद चखकर इसकी रेसिपी पूछेंगे. इस आर्टिकल में हम स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे कि कैसे आप बिना किसी शुगर के गाजर का हलवा घर पर तैयार कर सकते हैं.

गाजर का हलवा बनाने की आसान रेसिपी
सामग्री
-गाजर -500 ग्राम
-दूध -आधा कप
-पनीर -200 ग्राम
-मिल्क पाउडर -आधा कप
-बादाम / काजू -आधा कप
-किशमिश -आधा कप
-घी -आधा कप
-चुकंदर -1 टुकड़ा

बनाने की विधि
स्टेप 1:
सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह धोकर छील लें और मोटे टुकड़ों में काट लें.

स्टेप 2:
कुकर में गाजर डालें और आधा कप दूध डालकर 5-6 सीटी लगाएं. सीटी के दौरान पनीर को कद्दूकस कर लें.

Sugar-free carrot halwa

स्टेप 3:
कुकर की सीटी निकलने के बाद गाजर को अच्छी तरह मैश करें.

स्टेप 4:
भारी कढ़ाई में मैश की हुई गाजर डालें और तेज आंच पर पानी सूखने तक पकाएं. इस दौरान बादाम या काजू पीस लें.

स्टेप 5:
पीसे हुए बादाम को गाजर में डालकर 5-7 मिनट भूनें. फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर और आधा कप मिल्क पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें.

स्टेप 6:
मिक्सर में चुकंदर का टुकड़ा डालें और आधा कप किशमिश व आधा कप घी डालकर अच्छी तरह पीस लें. चुकंदर हलवे का रंग बढ़ाएगा और किशमिश प्राकृतिक मिठास देगी.

Sugar-free carrot halwa

स्टेप 7:
बारीक पेस्ट को गाजर में मिलाएं और 15 मिनट तक पकाएं. हलवा अच्छे से पकने के बाद गैस बंद कर दें.

स्टेप 8:
हलवे को गर्मागरम सर्व करें. आप ऊपर से कटे हुए बादाम या काजू से गार्निश कर सकते हैं.

टिप्स
-अगर आप हलवे को और भी हेल्दी बनाना चाहते हैं तो दूध को स्किम्ड या कम फैट वाला रखें.
-चुकंदर का इस्तेमाल हलवे को नेचुरल रंग और हल्की मिठास देने के लिए करें.
-हलवा लंबे समय तक फ्रिज में रखा जा सकता है, लेकिन सर्विंग से पहले हल्का गर्म कर लें.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-homemade-easy-sugar-free-carrot-halwa-recipe-step-by-step-ws-ekl-9965589.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here