Home Food Sugar free Dry Fruit Ladoo: बाजार क्यों जाना…घर पर एक घंटे में...

Sugar free Dry Fruit Ladoo: बाजार क्यों जाना…घर पर एक घंटे में तैयार होंगे ऐसे लड्डू, हलवाई भी फेल!

0
4


Last Updated:

Dry Fruit Ladoo Recipe:घर पर सिर्फ 1 घंटे में बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी शुगर-फ्री ड्राई फ्रूट लड्डू. बादाम, अंजीर, खजूर, अखरोट और खसखस से बनी ये मिठाई 10 दिन तक खराब नहीं होती और शुगर पेशेंट के लिए भी सुरक्षित है.

मोहन ढाकले/बुरहानपुर: त्योहारों का मौसम हो या घर में कोई खास मौका, मिठाई के बिना तो खुशी अधूरी सी लगती है. लेकिन आजकल ज्यादातर लोग हेल्थ को लेकर सजग हैं खासकर वे जो शुगर के मरीज हैं. ऐसे में अगर मिठाई स्वादिष्ट भी हो और सेहतमंद भी, तो बात ही क्या! इसी सोच के साथ बुरहानपुर के एक्सपर्ट हलवाई निलेश महाजन लेकर आए हैं एक खास रेसिपी शुगर फ्री ड्राई फ्रूट लड्डू.

महाजन बताते हैं कि इन लड्डुओं को घर पर बनाना बेहद आसान है और इसमें सिर्फ एक घंटा लगता है. सबसे खास बात यह है कि ये लड्डू शुगर-फ्री हैं यानी इसमें न तो चीनी का इस्तेमाल होता है और न ही किसी तरह का केमिकल. मिठास के लिए सिर्फ सूखे मेवों का उपयोग किया जाता है, जो इसे स्वादिष्ट और पोषक बनाते हैं.

इन लड्डुओं में काजू, बादाम, पिस्ता, अंजीर, खजूर, अखरोट और खसखस का इस्तेमाल होता है. इन सबको हल्का सा भूनकर और पीसकर तैयार किया जाता है. खजूर और अंजीर मिठास और बाइंडिंग का काम करते हैं, जिससे लड्डू बिना चीनी के भी एकदम स्वादिष्ट लगते हैं.

निलेश महाजन बताते हैं कि ड्राई फ्रूट से बने ये लड्डू हेल्दी तो हैं ही, साथ ही 10 दिन तक खराब नहीं होते. शुगर के मरीज भी इसे आराम से खा सकते हैं, क्योंकि इसमें किसी भी तरह की शक्कर नहीं होती. डॉक्टर भी ऐसे नेचुरल स्वीट्स खाने की सलाह देते हैं.

इन लड्डुओं की एक और खासियत यह है कि ये ऊर्जा से भरपूर होते हैं. इसमें मौजूद बादाम और अखरोट शरीर को प्रोटीन और हेल्दी फैट्स देते हैं, वहीं अंजीर और खजूर से नैचुरल मिठास और फाइबर मिलता है. इससे यह मिठाई सिर्फ स्वाद नहीं बल्कि ताकत भी देती है.

तो अगर आप इस त्योहार पर कुछ नया और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो इस बार बाजार की मिठाई भूल जाइए. घर पर ही बनाइए ये शुगर-फ्री ड्राई फ्रूट लड्डू जो स्वाद में लाजवाब हैं, और सेहत में कमाल के! हलवाई निलेश महाजन कहते हैं कि सिर्फ 1 घंटे में बनने वाले ये लड्डू हर घर की मिठास बढ़ा देंगे. बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबको पसंद आएंगे.

authorimg

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बाजार क्यों जाना…घर पर एक घंटे में तैयार होंगे ऐसे लड्डू, हलवाई भी फेल!


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-sugar-free-dry-fruit-laddoo-recipe-at-home-without-sugar-mithai-bnane-ka-asan-tareeka-local18-9757869.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here