Last Updated:
Sugar Free Ladoo Recipe: शुगर फ्री लड्डू हेल्दी और टेस्टी दोनों हैं. इनमें रिफाइंड शुगर की जगह शुगर फ्री का इस्तेमाल होता है. बेसन, घी और ड्राई फ्रूट्स से यह बनते हैं एनर्जी से भरपूर. डायबिटीज पेशेंट भी बिना गिल्ट इसे खा सकते हैं. फेस्टिवल सीजन में हेल्दी मीठे का परफेक्ट ऑप्शन हैं.
शुगर फ्री लड्डू रेसिपीशुगर फ्री लड्डू बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- बेसन – 2 कप
- घी – 1 कप (डिजी घी या देसी घी दोनों चलेगा)
- पिसी इलायची – 1 टीस्पून
- ड्राई फ्रूट्स – काजू, बादाम, पिस्ता बारीक कटे हुए
- शुगर फ्री पाउडर या टैबलेट – स्वाद के अनुसार
- नारियल का बुरादा – 2 टेबलस्पून (ऑप्शनल, फ्लेवर के लिए)

स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
सबसे पहले एक भारी तले की कढ़ाही में घी गरम करें. घी गरम होते ही उसमें बेसन डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें. बेसन का कच्चापन खत्म होते ही इसकी खुशबू आने लगेगी और रंग हल्का सुनहरा हो जाएगा. ध्यान रखें कि बेसन जले नहीं वरना लड्डू का स्वाद कड़वा हो जाएगा.
अब इसमें कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालकर 2 मिनट तक और भूनें ताकि उनका फ्लेवर बेसन में अच्छी तरह मिल जाए.
3. शुगर फ्री और इलायची पाउडर डालना
गैस बंद कर दें और थोड़ा ठंडा होने के बाद शुगर फ्री पाउडर और इलायची डालकर अच्छे से मिला लें. ध्यान रहे कि शुगर फ्री हमेशा गैस बंद करने के बाद ही डालें ताकि इसका स्वाद खराब न हो.

4. लड्डू बनाना
अब इस मिश्रण को हाथ से गुनगुना रहते हुए गोल-गोल लड्डू बना लें. अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो थोड़ा और घी डाल सकते हैं. ऊपर से नारियल का बुरादा रोल कर दें तो लड्डू और भी सुंदर और टेस्टी लगेंगे.
- शुगर फ्री लड्डू डायबिटीज पेशेंट्स के लिए परफेक्ट हैं क्योंकि इनमें रिफाइंड शुगर नहीं होती.
- घी और ड्राई फ्रूट्स से बॉडी को अच्छा फैट और प्रोटीन मिलता है.
- बच्चों के लिए भी यह हेल्दी स्नैक ऑप्शन है.
- चाहें तो बेसन की जगह ओट्स या रागी का इस्तेमाल करके और भी ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं.
- अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं तो इनका पोर्शन कंट्रोल करके खाएं.

.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-sugar-free-ladoo-at-home-sugar-free-ladoo-kaise-banaye-ghar-par-10-minute-me-recipe-ws-kl-9645687.html







