Home Food Suji Barfi Recipe: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं टेस्टी सूजी बर्फी, बच्चों...

Suji Barfi Recipe: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं टेस्टी सूजी बर्फी, बच्चों के टिफिन के लिए परफेक्ट – Jharkhand News

0
1


Last Updated:

Suji Barfi Recipe: वैसे तो आपने कई तरह के बर्फी खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको सूजी के बर्फी के बारे में बताने वाले हैं. सुबह-सुबह समझ में नहीं आता कि बच्चों के टिफिन में क्या दिया जाए, जो उन्हें टेस्टी भी लगे और वह तुरंत सफाचट भी कर दें. ऐसे में आप सूजी की बर्फी जरूर ट्राई कर सकते हैं. जो मात्र 3 स्टेप में ही बनकर तैयार हो जाती है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

इसके लिए सबसे पहले आप सूजी लीजिए और सूजी को कढ़ाई में थोड़ा से तेल डालकर या घी भी डालकर जो भी आपको पसंद है. उसे डालकर गोल्डन फ्राई कर लीजिए और चलाते रहें. क्योंकि थोड़ा भी छोड़ेगे तो तुरंत जल जाएगा और उसके बाद इसमें आप एक कटोरी गाढ़ा दूध डाल दीजिए.

बहुत लोग पानी भी डालते हैं, लेकिन दूध डालने से इसका स्वाद और भी बढ़िया हो जाता है.इसके बाद आपको इसमें 2 कप चीनी डालना है. जब चीनी डाल दें तो अच्छे से चलाएं. जब यह हलवा की तरह एकदम पक जाए तो उसमें दो बड़े चम्मच घी भी डालना है और डालकर फिर से बढ़िया से चला लें.

जब देखें की हलवा पूरी तरह बनकर रेडी है तो एक बड़ा बर्तन लें और उसमें पूरा डाल दें और इसको अच्छे से फैला दें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें.जब यह ठंडा हो जाए तो इसे चाकू की मदद से आप काट लीजिए. आप चाहें तो काजू कतली के शेप में काट लें या फिर अब बर्फी के शेप में काट लीजिए.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

जैसा मन चाहे वैसा लुक दे सकते हैं. यह खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट लगता है और खासतौर पर बच्चों के टिफिन में इसके 4-5 स्लाइस दे दीजिए. फिर देखिए कैसे आपका बच्चा टिफिन एकदम साफकर लाता है. सबसे खास बात यह है कि यह बनकर सिर्फ 5 मिनट में ही तैयार हो जाता है.

इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है. अगर आपके पास समय कम है तो आप सूजी को फ्राई करके भी रात में रख सकते हैं. क्योंकि यह खराब नहीं होता है. इसे आप लंबे समय तक भी स्टोर करके रख सकते हैं. दूध और चीनी डालकर भी आप इसे तुरंत बना लें. यह भी एक तरीका है.

homelifestyle

सिर्फ 5 मिनट में बनाएं टेस्टी सूजी बर्फी, बच्चों के टिफिन के लिए परफेक्ट


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-make-delicious-suji-barfi-in-just-5-minutes-perfect-for-kids-lunchboxes-local18-10148089.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here