Home Food Suji Cake Recipe in hindi: सूजी केक बनाने की आसान रेसिपी

Suji Cake Recipe in hindi: सूजी केक बनाने की आसान रेसिपी

0
0


Last Updated:

Suji cake recipe in hindi: मैदा का केक तो आप मार्केट से लाते होंगे या फिर घर पर भी अब तक मैदे वाला ही केक बनाते होंगे, लेकिन अब बनाएं सूजी का केक. सूजी का केक मैदे से कहीं अधिक हेल्दी और पौष्टिक होता है. सूजी केक बनाना आसान भी है और इसे आप 1 घंटे के अंदर बना भी सकते हैं. जानिए यहां सूजी केक बनाने की रेसिपी.

Suji Cake Recipe in hindi: सूजी केक बनाने की आसान रेसिपी, बच्चों को जरूर भाएगासूजी केक बनाने की विधि

suji cake recipe in hindi: सूजी का हलवा आप हमेशा बनाकर खाते होंगे, लेकिन क्या कभी आपने सूजी का केक बनाकर खाया है? केक आमतौर पर लोग मैदे से बनाते हैं, जो स्वादिष्ट तो होता है पर पेट के लिए मैदा उतना हेल्दी नहीं होता है. ऐसे में सूजी का केक बनाकर देखिए. ये स्वादिष्ट तो लगेगा ही हेल्दी भी होगा. आपको भी खाना है सूजी का केक तो यहां जानें इसे बनाने का तरीका और सामग्री के बारे में…

सूजी केक बनाने के लिए सामग्री

सूजी- 1 कप
दही- 3/4 कप
घी-3/4 कप
चीनी- पीसी हुई 3/4 कप
दूध-1/2 कप
वनीला एसेंस-1 छोटा चम्मच
बेकिंग पाउडर-1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा- 1/2 छोटा चम्मच
मैदा-1 छोटा चम्मच
टूटी फ्रूटी-आवश्यकतानुसार
चीनी का सिरप-2 से 3 बड़ा चम्मच
काजू बादाम- कटा हुआ जरूरत के अनुसार

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

सूजी के बनाने की विधि

सबसे पहले सूजी को मिक्सर में डालकर हल्का सा पीस लें. एक बाउल में चीनी, घी, दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. अब सूजी और दूध डालें और चलाएं. इसे 10-15 मिनट के लिए ढक कर छोड़ दें. ऐसा करने से सूजी का घोल गाढ़ा और फूल जाएगा. इस घोल में बाकी की सामग्री जैसे बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, वनीला एसेंस, थोड़ा सा दूध डालें और मिक्स करें.

ओवन को 10 मिनट के लिए 180 डिग्री पर गर्म कर लें. अब जिस बर्तन में आप केक बनाते हैं उसमें हल्का सा घी लगा दें और थोड़ा सा मैदा छिड़क दें. इससे केक आसानी से बनने के बाद बर्तन से निकल जाएगा. इस बर्तन में सूजी का बैटर डाल दें. ऊपर से ड्राई फ्रूट, टूटी फ्रूटी डालकर ओवन में रख दें. इसे 180 डिग्री सेल्सियस में रखना है. 15 से 20 मिनट बेक होने दें. बीच-बीच में आप चेक भी कर सकते हैं. जब केक सही से स्पंजी और फ्लफी लगे तो ओवन से निकाल दें. हल्का ठंडा हो जाए तो इसके ऊपर आप और भी ड्राई फ्रूट्स, टूटी फ्रूटी, चॉकलेट या शुगर सिरप डाल कर सर्व करें.

About the Author

authorimg

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें

homelifestyle

Suji Cake Recipe in hindi: सूजी केक बनाने की आसान रेसिपी, बच्चों को जरूर भाएगा


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-suji-cake-recipe-in-hindi-how-to-make-sooji-cake-with-simple-method-at-home-in-hindi-10122973.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here