Last Updated:
Summer Drink: गर्मी में ठंडी शिकंजी प्यास बुझाने और शरीर को ठंडक पहुंचाने का बेहतरीन उपाय है. नींबू, पुदीना, काला नमक और मसालों से बनी यह ड्रिंक सेहत के लिए भी फायदेमंद है. अलीगढ़ में इसकी मांग बढ़ रही है.
गर्मी बढ़ते ही बढ़ने लगी शिकंजी की मांग, यहाँ मिलती है बेस्ट शिकंजी
हाइलाइट्स
- गर्मी में शिकंजी प्यास बुझाने और ठंडक पहुंचाने का बेहतरीन उपाय है.
- शिकंजी में नींबू, पुदीना, काला नमक और मसाले होते हैं.
- अलीगढ़ में शिकंजी की मांग बढ़ रही है.
अलीगढ़: गर्मी की तेज धूप और चिलचिलाती लू के बीच अगर कोई चीज सुकून देती है, तो वह है ठंडी शिकंजी. नींबू, पुदीना, काला नमक और मसालों का यह ताजगी से भरपूर मिश्रण न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि शरीर को भी ठंडक पहुंचाता है. गर्मियों में शिकंजी एक ऐसी देसी ड्रिंक बन चुकी है, जो स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखती है. जब सूरज अपनी पूरी ताकत के साथ तपता है और शरीर थककर चूर हो जाता है, तब ठंडी शिकंजी किसी अमृत से कम नहीं लगती. यही कारण है कि गर्मियों में हर गली-नुक्कड़ पर शिकंजी की ठेलियाँ और दुकानें खूब दिखती हैं.
फायदेमंद होती है शिकंजी
शिकंजी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है, क्योंकि शिकंजी नींबू से बनती है और नींबू में विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. वहीं, काला नमक और जीरे जैसे मसाले पाचन क्रिया को ठीक करते हैं और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखते हैं. जब पसीने के जरिए शरीर का नमक बाहर निकल जाता है, तो शिकंजी उस कमी को पूरा कर शरीर को फिर से सक्रिय बना देती है. शिकंजी न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद है. यह शरीर को हाइड्रेटेड रखती है और थकान को दूर करती है. यही कारण है कि यह पेय ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी गलियों तक हर वर्ग के लोगों के बीच पसंद किया जाता है. खासकर, दफ्तर से लौटते हुए या धूप में काम करने वाले लोग इसके स्वाद और ताजगी का लुत्फ जरूर उठाते हैं.
गर्मियों में बढ़ रही शिकंजी की डिमांड
शिकंजी बेचने वाले यामीन बताते हैं कि वह अलीगढ़ के जिलाधिकारी कार्यालय के सामने ठंडी सड़क पर पिछले कई सालों से शिकंजी बेचने का काम कर रहे हैं. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, शिकंजी पीने वालों की तादात भी बढ़ रही है. बताया कि शिकंजी लोगों को बहुत पसंद आती है. वह इसे तैयार करने में नींबू, जीरा और शिकंजी मसाले का इस्तेमाल करते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. आगे उन्होंने बताया उनके वहां छोटा गिलास 20 रुपये और बड़ा गिलास 30 रुपये का मिलता है. दिन भर में उनकी 500 से 700 रुपये तक की कमाई हो जाती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-chill-in-scorching-heat-enjoy-refreshing-and-healthy-shikanji-know-its-amazing-benefits-local18-9172822.html






