Last Updated:
Sweet Pongal Recipe: सर्दियों में साउथ इंडिया की पारंपरिक मीठा पोंगल डिश न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि शरीर को गर्माहट और ऊर्जा भी देती है. भगवान को भोग लगाने में खास मानी जाने वाली यह डिश चावल, दाल और गुड़ से बनती है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है और त्योहारों के साथ-साथ सर्द दिनों में भी खूब पसंद की जाती है.
हैदराबाद: पोंगल एक पारंपरिक दक्षिण भारतीय मिठाई है जो विशेष रूप से सर्दियों में बनाई जाती है. यह चावल और दाल से तैयार होती है और न सिर्फ भगवान को भोग लगाने के लिए बेहद पवित्र मानी जाती है, बल्कि यह शरीर को अंदर से गर्मी भी प्रदान करती है. चावल और दूध की खीर की तरह ही, मीठा पोंगल बनाने का अपना एक अलग और आसान तरीका है इसकी आसान रेसिपी.
मीठा पोंगल बनाने के लिए सामग्री
आधा कप चावल
2-3 चम्मच मूंग दाल
आधा कप गुड़ (या गुड़ का पाउडर)
2-3 चम्मच देसी घी
4-5 किशमिश
4-5 काजू
4-5 बादाम (बारीक कटे हुए)
आधा चम्मच इलायची पाउडर
1 चुटकी जायफल (पिसा हुआ)
1 गिलास पानी
मीठा पोंगल बनाने की विधि
एक कड़ाही में थोड़ा नारियल का तेल या घी गर्म करें इसमें मूंग दाल और चावल डालकर हल्का भूरा होने तक अच्छी तरह भून लें भूनने के बाद इस मिश्रण को ठंडा होने दें.
पकाने की प्रक्रिया
एक प्रेशर कुकर या भारी तले की कड़ाही में भुने हुए चावल-दाल का मिश्रण डालें इसमें 1 गिलास पानी मिलाएं और अच्छी तरह मिला लें. प्रेशर कुकर को बंद करके दो सीटी आने तक पकने दें. यदि कड़ाही में पका रहे हैं, तो चावल और दाल के पूरी तरह नरम होने तक पकाएं.
गुड़, मसाले डालें और सजाये
कुकर खोलकर इसमें गुड़ डालें गैस की आंच धीमी कर दें और गुड़ के पूरी तरह घुलने तक अच्छी तरह चलाते रहें. अब इसमें इलायची पाउडर, कटे हुए काजू, बादाम, किशमिश और जायफल पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें यदि चाहें तो थोड़ा और घी डाल सकते हैं गर्मागर्म मीठा पोंगल परोसें. इसे भगवान को भोग लगाने के लिए या फिर सर्दियों में गर्माहट के लिए नाश्ते में खा सकते हैं.
बिल्कुल मंदिर वाले प्रसाद जैसा लगेगा
यह स्वादिष्ट मीठा पोंगल घर में बने शुद्ध घी, गुड़ और इलायची की खुशबू के साथ न सिर्फ त्योहारों का स्वाद बढ़ा देता है, बल्कि ठंड के मौसम में शरीर को प्राकृतिक गर्माहट भी देता है. आप इसे पूजा, प्रसाद या फिर परिवार संग मीठे पकवान के रूप में जरूर बनाएं. इस सरल रेसिपी से इसका पारंपरिक स्वाद बिल्कुल मंदिर वाले प्रसाद जैसा लगेगा.
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-winter-special-meetha-pongal-south-indian-sweet-dish-recipe-benefits-local18-9888415.html







