Home Food Sweet Recipe: एक बार खाएंगे तो भूल नहीं पाएंगे स्वाद! जानिए पारंपरिक...

Sweet Recipe: एक बार खाएंगे तो भूल नहीं पाएंगे स्वाद! जानिए पारंपरिक मोहनथाल बनाने की आसान रेसिपी

0
2


Last Updated:

Mohat Thal Sweet Recipe: राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में मिठाइयों का विशेष स्थान है, और मोहनथाल उनमें सबसे खास मानी जाती है. यह पारंपरिक मिठाई न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि इसकी सुगंध भी मन को मोह लेती है. खास त्योहारों और अवसरों पर बनने वाली यह मिठाई मेहमानों और बच्चों सभी को खूब पसंद आती है. घर पर आसानी से तैयार होने वाली यह मिठाई हर किसी के दिल को छू जाती है.

जोधपुर

राजस्थान का खानपान न सिर्फ अपनी शाही परंपराओं और लाजवाब स्वाद के लिए पूरी दुनिया में पहचान रखता है, बल्कि प्रदेश की संस्कृति और विरासत की झलक भी दिखाते हैं. आज हम आपको राजस्थान के एक लोकप्रिय व्यंजन से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. इसकी खुशबू इतनी मनमोहक और स्वाद इतना बेहतरीन है कि एक बार चखने के बाद इसके जायके लंबे समय तक याद रहेंगे.

जोधपुर

राजस्थान की मिठाईयों की बात हो और मोहनथाल का नाम ना आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. आज हम आपको राजस्थानी मोहनथाल की रेसिपी बताएंगे. मोहनथाल बनाने के लिए सबसे पहले  कुछ सामाग्री की आवश्यकता पड़ेगी. इसे एक बार घर पर जरूर बनाइ.  मेहमानों से लेकर बच्चों तक, सभी के दिल जीत लेंगे. चलिए जानते हैं मोहनथाल बनाने की विधि.

जोधपुर

मोहनथाल मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप बेसन, 4 टीस्पून दूध, 4 टीस्पून घी, 1 कप घी, चाशनी के लिए, 1 कप चीनी, 1/3 कप पानी, 1 टेबलस्पून इलायची पाउडर, 8 केसर पत्ती, आवश्यकतानुसार बादाम और बारीकर कटा हुआ काजू, पिस्ता ले लीजिए.  इसके बाद बेसन को छानकर उसमें 4 टेबलस्पून दूध मिलाकर दोनों हाथों से अच्छे मिक्स करके रख दें.

जोधपुर

बेसन को मिक्स करने के बाद 20 मिनट के लिए रखना है, जिससे उसमें रवा बन जाए.  20 मिनट बाद बेसन को छलनी से छान लें. कढ़ाई में 1 कप घी डालकर उसमें बेसन डाल दें और उसे मीडियम गैस की आंच पर सुनहरा होने तक भून लें. जब तक बेसन ठंडा हो तब तक चाशनी बना लें. एक फ्राई पैन में चीनी और पानी डालकर उसमें इलायची पाउडर एवं केसरपत्ती डालकर 2 तार की चाशनी बना लें.

जोधपुर

अब भूने हुए बेसन में धीरे-धीरे चाशनी डाल दें और बेसन को अच्छे से मिक्स करते रहें. बेसन मिक्स करते-करते कढ़ाई छोड़ दें. इसके बाद उसे प्लेट में या बाउल में जमने रख दें. थोड़े से ड्राई फ्रूट अंदर मिला दें और थोड़े से ऊपर लगा दे. अगर आपको बैटर सूखा लगे, तो उसमें दो-तीन चम्मच दूध भी मिला सकते हैं. फिर उसे जमा सकते हैं. अब चाहें तो ऊपर से इलायची पाउडर और बारीक कटे पिस्ता डालकर सजावट करें. अब उसे 2 घंटे तक जमने के लिए छोड़ दें. इसके बाद पीस काट कर सर्व करें. मोहन थाल गुजरात और राजस्थान की एक पारंपरिक मिठाई है, जिसे खास मौके और त्यौहारों पर बड़े चाव से बनाया जाता है.

homelifestyle

घर पर ऐसे बनाएं पारंपरिक राजस्थानी मोहनथाल, नोट कर लें रेसिपी, आसान है तरीका


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-traditional-rajasthani-sweet-mohanthal-recipe-ingredients-method-festival-significance-famous-sweet-local18-9561506.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here