Last Updated:
Dehradun: देहरादून में इस जगह पर खास तरह के मोमो बिकते हैं. ये मोमो झोल के साथ सर्व किए जाते हैं जिससे ये बहुत जूसी लगते हैं.
तिमूर फ्लेवर के साथ देहरादून में लीजिये झोल अचार मोमो का स्वाद
देहरादून. अगर आप उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रहते हैं और मोमो खाने का शौक रखते हैं तो हम आपको एक ऐसा पता बताने वाले हैं जहां आपको काठमांडू के टेस्ट वाले मोमो मिल जाएंगे. हम बात कर रहे हैं राजधानी देहरादून के करणपुर स्थित केटीएम स्ट्रीट फूड की, जहां आपको तिमूर फ्लेवर के झोल के साथ झोल अचार मोमो, चिकन झोल अचार मोमो, मटन झोल अचार मोमो, मटन सूप मोमो और साफले खाने के लिए मिल जाएंगे.
दाम भी कम
इसकी कीमत ₹60 से शुरू होती है. केटीएम स्ट्रीट फूड रेस्टोरेंट के मालिक नरेश राइपा ने Bharat.one को जानकारी देते हुए कहा है कि वे मूल रूप से उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के धारचूला के रहने वाले हैं. वह ग्रेजुएशन करने के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे लेकिन उसके बाद उन्होंने सोचा कि अपना बिजनेस शुरू किया जाए. उनके होमटाउन में उनके बड़े भाई फास्ट फूड का बिजनेस किया करते थे. उन्होंने भी इस हुनर को सीख लिया. अब वह भी नेपाल के मोमो, साफले का स्वाद देहरादून के लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं.
युवाओं को पसंद आता है टेस्ट
उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट डीएवी पीजी कॉलेज के पास होने के कारण यहां युवाओं को उनके फूड आइटम काफी पसंद आ रहे हैं. 20 जनवरी तक उन्होंने एक ऑफर निकला है. इसके तहत अगर आप पांच दोस्तों के साथ आते हैं और पांच प्लेट मोमो आर्डर करते हैं तो आपको छठी प्लेट मुफ्त मिलेगी. वे फ्रोजन मोमो पर काम कर रहे हैं जिन्हें महीने भर तक एक निश्चित टेंपरेचर में रखा जा सकता है और स्टीम करने के बाद खाया जा सकता है. उनका कहना है कि फ्रेश चिकन और मटन में बैक्टीरिया होते हैं जो फ्रीज करने के बाद खत्म हो जाते हैं, इसलिए वे इसे प्रमोट करना चाहते हैं.
तिमूर का झोल बढ़ाता है स्वाद
नरेश बताते हैं कि उनके यहां तिमूर का काफी इस्तेमाल किया जाता है. उनके झोल यानी एक प्रकार का घोल जिसमें तिमूर, तिल, हरी मिर्च और धनिया डालकर तैयार किया जाता है, इसमें मोमो को डालकर सर्व किया जाता है जो बेहद जूसी लगते हैं.
आप कैसे खा सकते हैं झोल मोमो
अगर आप भी झोल मोमो खाना चाहते हैं तो आप राजधानी देहरादून के सर्वे चौक से होते हुए डीएवी पीजी कॉलेज पहुंचें. यहां से आपको माहेश्वरी स्वीट शॉप जाना होगा, यहीं आपको केटीएम स्ट्रीट फूड रेस्टोरेंट मिल जाएगा जहां आपको झोल अचार मोमो, चिकन झोल अचार मोमो, मटन झोल अचार मोमो, मटन सूप मोमो और साफले खाने के लिए मिल जाएंगे. चिकन झोल अचार मोमो की हाफ प्लेट 60 रुपये की है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-taste-jhol-pickle-momo-with-timur-flavor-in-dehradun-favourite-street-food-local18-8950854.html







