Home Food Tasty Litti Chicken: ठंडी दूर भगा देगा यह मशालेदार लिट्टी-चिकन, छपरा बाजार...

Tasty Litti Chicken: ठंडी दूर भगा देगा यह मशालेदार लिट्टी-चिकन, छपरा बाजार में मात्र 70 रुपये में मिल रहा एक प्लेट

0
8



छपरा. छपरा में ठंडी के आगमन होते ही बिहार के प्रमुख व्यंजन लिट्टी की डिमांड अपने चरम पर है. समय के साथ लिट्टी के नए डिश ने भी बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. ऐसे में चिकन-लिट्टी स्टॉल पर काफी अधिक भीड़ देखा जा रहा है. आज जिस स्टॉल के बारे में बात करने जा रहे हैं वहां पूरे साल लिट्टी चाप खाने के लिए छपरा, सीवान और  गोपालगंज के लोग आते हैं.

आधा दर्जन से अधिक चिकन-लिट्टी का स्टॉल
छपरा बाजार में इस जगह पर एक नहीं बल्कि आधा दर्जन से अधिक स्टॉल लगाया जाता है. यहां सुबह के 11 बजे से लेकर रात्रि के 10 बजे तक चिकन-लिट्टी खाने के लिए लोग पहुंचते हैं. बताते चलें कि छपरा शहर के थाना चौक के पास एक दो नहीं बल्कि आधा दर्जन से अधिक चिकन-लिट्टी का स्टॉल लगाया जाता है. यहां का लिट्टी चाप स्वाद के मामले में काफी मशहूर है.

रोजाना 30 किलो से अधिक चिकन की बिक्री
Bharat.one से हुए बातचीत में दुकानदार सुनील कुमार ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से यहां पर चिकन लिट्टी बेच रहे हैं. इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए घरेलू मसाला पीसकर डालते हैं. जिसमें लहसुन, अदरक धनिया, गोल मिर्च, मीट मसाला, गरम मसाला का भी उपयोग करते हैं. उन्होंने बताया कि यहां सीवान, गोपालगंज और छपरा जिले के कोने-कोने से लोग लिट्टी चाप का मजा लेने के लिए आते हैं. यहां 70 रुपये में दो पीस चिकन और दो लिट्टी मिलता है. प्रतिदिन 30 किलो से अधिक चिकन की बिक्री होती है. तीन भाई मिलकर एक स्टॉल चलाते हैं.

लिट्टी के लिए लाइन लगाकर खड़े रहते हैं लोग
ग्राहक नीतीश कुमार भारती ने Bharat.one से बताया कि मेरा घर सीवान है. लेकिन जब भी किसी काम से छपरा आना होता है तो यहां का चाप लिट्टी जरूर खाकर घर लौटते हैं. पिछले 5 वर्षों से मैं यहां के चाप लिट्टी का स्वाद ले रहा हूं. बताया कि यहां का चिकन लिट्टी काफी स्वादिष्ट लगता है. स्टॉल पर काफी भीड़  होने से लिट्टी खाने के लिए लाइन में लगना पड़ता है. एक घंटा इंतजार करने के बाद एक प्लेट चिकन लिट्टी मिल पाता है. बताया कि गर्मी के मौसम में भी यहां पर काफी भीड़ लगती है. ठंड के मौसम में लिट्टी चिकन के लिए यहां लाइन लगाकर घंटों खड़ा रहना पड़ता है.

FIRST PUBLISHED : December 4, 2024, 20:27 IST


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-delicious-chicken-litti-in-chhapra-market-long-queues-on-stall-in-winter-due-to-its-high-demand-local18-8873733.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here