Home Food The recipes of this most famous dish of the country started from...

The recipes of this most famous dish of the country started from these places in Delhi, see the complete list – Himachal Pradesh News

0
3


Last Updated:

Delhi Famous Food Recipes : दिल्ली का खाना देश के हर राज्य के हर एक व्यक्ति को काफी पसंद है. यहां तक की विदेश से आने वाले लोग भी दिल्ली के व्यंजनों का स्वाद लिए बिना नहीं रह पाते हैं. इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह यह है कि यहां कई प्रसिद्ध चीजों की शुरुआत और उनकी रेसिपी दिल्ली से ही बनकर निकली है. जिसके बारे में आज हम आपको इस फोटो गैलरी स्टोरी में बताने जा रहे हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.

vg

पुरानी दिल्ली के दरियागंज मोदी महल रेस्टोरेंट से बटर चिकन और दाल मखनी की शुरुआत हुई थी. इस रेस्टोरेंट के मलिक चड्ढा का कहना था कि इन दोनों रेसिपी की शुरुआत यहीं से 1940 में हुई थी. यहां तक की गॉर्डन जेम्स रामसे जैसे वर्ल्ड फेमस शेफ भी इस रेसिपी को सीखने यहां पर आ चुके हैं.

hh

पुरानी दिल्ली जामा मस्जिद के पास सबसे प्रसिद्ध करीम रेस्टोरेंट की शुरुआत हाजी करीमुद्दीन ने की थी. जो कि एक मुगल शाही रसोइयों के वंशज हैं. उन्होंने ही दिल्ली में 1913 में सबसे पहले मुगलाई खाने की शुरुआत की थी, जिसमें इन्होंने कई मुगलाई रेसिपी अपने रेस्टोरेंट में पहली बार बनाना शुरू किया था.

vg

बुखारा, ITC मौर्य की शुरुआत 1978 में हुई थी. इस रेस्टोरेंट की सबसे प्रसिद्ध दाल बुखारा सिर्फ भारत महीने बल्कि विश्व भर में प्रसिद्ध हुई है. इसी रेस्टोरेंट से इस दाल बुखारा की शुरुआत हुई थी और इन्होंने इस रेसिपी को इजाद भी किया था.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

bh

दिल्ली में कूरेमल कुल्फी की शुरुआत 1906 में हुई थी. उन्होंने फ्रूट में आइसक्रीम बरकर और एक तरीके की स्टफ्ड फ्रूट आइसक्रीम बेचना सबसे पहले शुरू किया था. यह रेसिपी इनके द्वारा बनाए जाने के बाद पूरे भारत में काफी ज्यादा प्रसिद्ध हुई थी.

vg

दिल्ली में पराठा वाली गली में 1870 में पराठे बनने की शुरुआत हुई थी. यहां पर काम से कम 150 तरह के पराठे बनते हैं. यहां पर कई इस तरह के पराठे भी बनते हैं. जो सबसे पहले यहीं पर बने थे और उनकी रेसिपी यहीं से वायरल हुई थी. जैसे की रबड़ी वाला पराठा और ऐसे ही कई अन्य पराठे यहीं से बनकर निकले हैं.

hh

दिल्ली में जापानी समोसे की शुरुआत 1940 में चांदनी चौक के मनोहर ढाबा से हुई थी. यह जापानी समोसा इतना प्रसिद्ध हुआ था कि जापान की अखबार जापान टाइम्स में भी इसके बारे में एक आर्टिकल छप चुका है. यह जापानी समोसा भारत में सिर्फ आपको इन्हीं की दुकान पर मिलेगा और इन्हीं के पास इसकी रेसिपी है.

homelifestyle

दिल्ली की ये हैं फेमस फूड वाली जगहें, यहां से शुरू हुईं थी टॉप रेसिपी की कहानी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-delhi-famous-restaurants-reveal-butter-chicken-dal-bukhara-recipes-local18-ws-l-10120816.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here