Last Updated:
मऊ जनपद में अनमोल साहू द्वारा बनाई गई अनोखी मीठी गुजिया लोगों को बेहद पसंद आ रही है. खोवा, ड्रायफ्रूट और चाशनी से तैयार यह स्वादिष्ट मिठाई केवल ₹10 में मिलती है और रसमलाई को भी पीछे छोड़ देती है.
Famus gojhiya
मऊ- पूर्वांचल के मऊ जनपद में मिठाइयों के शौकीनों के लिए एक नई और अनोखी मिठाई तैयार की जा रही है, ‘मीठी गुजिया’. यह मिठाई न केवल अपने स्वाद के लिए बल्कि अपनी अनोखी बनावट और अंदाज के लिए भी प्रसिद्ध है. सुखी गुजिया तो आपने खूब खाई होगी, लेकिन इस मीठी गुजिया का स्वाद चखने के बाद आप रसमलाई को भी भूल जाएंगे!
कैसे बनी इस मीठी गुजिया की खास पहचान
Bharat.one से बातचीत में मऊ के मशहूर मिठाई निर्माता अनमोल साहू ने बताया कि उनके यहां तैयार की जा रही यह मिठाई बिल्कुल अलग है. इसे गुजिया के आकार में बनाया जाता है, इसलिए नाम भी ‘मीठी गुजिया’ पड़ा. इसकी क्वालिटी और स्वाद ऐसा है कि जिसने एक बार चखा, वह बार-बार खाने के लिए मजबूर हो जाता है.
क्या है मीठी गुजिया की बनाने की विधि?
अनमोल साहू बताते हैं कि इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले मैदे को अच्छे से गूंथा जाता है. फिर इसमें खोया मिलाया जाता है और धीमी आंच पर अच्छे से पकाया जाता है. इसके बाद इसे चीनी की चाशनी (साकरीन) में डुबोया जाता है, जिससे मिठास अंदर तक भर जाए. फिर इसे बाहर निकालकर सुखाया जाता है.
हर बाइट में मिलेगा ड्रायफ्रूट का मजा
इस मीठी गुजिया में स्वाद और सेहत का भी पूरा ध्यान रखा जाता है. इसमें काजू, बादाम, किशमिश और भरपूर खोया मिलाया जाता है, जो इसे और भी स्वादिष्ट और खास बना देता है.
कीमत भी बेहद किफायती
अगर कीमत की बात करें तो इसकी कीमत मात्र ₹10 रखी गई है. इतनी कम कीमत में इतना बेहतरीन स्वाद मिलना ही इसे सबसे अलग बना देता है.
रोडवेज यात्रियों की पहली पसंद
रोडवेज बस स्टैंड के पास अनमोल साहू की दुकान हमेशा ग्राहकों से भरी रहती है. बस से उतरते ही लोग सीधा इस दुकान का रुख करते हैं और मीठी गुजिया का स्वाद लेकर ही आगे की यात्रा पर निकलते हैं.
स्वाद का ऐसा जादू जिसे एक बार जरूर चखना चाहिए!
मऊ जनपद की यह मीठी गुजिया न केवल स्थानीय लोगों के लिए बल्कि बाहरी यात्रियों के लिए भी एक यादगार स्वाद बन चुकी है. अगर आप कभी मऊ जाएं, तो इस अनोखी मीठी गुजिया का स्वाद लेना बिल्कुल न भूलें!
Mau,Uttar Pradesh
March 18, 2025, 16:53 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-this-10-rupees-gujiya-have-amazing-taste-local18-9110098.html






