Tuesday, March 10, 2026
24 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Water chestnut chaat recipe। सिंघाड़ा चाट रेसिपी


Water Chestnut Chaat Recipe: सर्दियों में कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो गर्म भी हो, हल्का भी हो और स्वाद से भरपूर भी. ऐसे मौसम में बहुत से लोग अलग-अलग तरह की चाट, स्नैक्स और हल्की डिशेज़ ट्राय करते रहते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सिंघाड़ा चाट खाई है? अगर नहीं, तो आप सच में एक बेहतरीन स्वाद से अभी तक दूर हैं. आम तौर पर लोग सिंघाड़ा कच्चा ही खाते हैं या फिर इसे यूँ ही स्नैक की तरह इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता होता है कि सिंघाड़े से बनी चाट कितनी ज़ायकेदार होती है. सिंघाड़े को अक्सर लोग इसकी ठंडी तासीर के कारण खाने से बचते हैं, खासकर ठंड के मौसम में. लेकिन जब सिंघाड़े को उबालकर चाट बनाई जाती है, तो इसका असर हल्का हो जाता है और इसे आराम से खाया जा सकता है. उबला हुआ सिंघाड़ा न केवल पेट में हल्का रहता है बल्कि शरीर को एनर्जी भी देता है. यही वजह है कि सर्दियों में सिंघाड़ा चाट एक शानदार स्नैक बन सकता है.

इस चाट की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाना मुश्किल नहीं है. कुछ बेसिक मसाले, थोड़ा सा बटर, ताज़ी हरी चटनी और सिंघाड़े बस इतना काफी है. यह चाट मिनटों में तैयार हो जाती है और स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का मन करेगा. अगर आप भी सर्दियों की शाम को कुछ चटपटा खाने की सोच रहे हैं, तो सिंघाड़ा चाट एकदम परफेक्ट आइडिया है. चलिए अब इसकी पूरी रेसिपी जानते हैं.

सिंघाड़ा चाट की आसान रेसिपी

पहला स्टेप – सिंघाड़े को पकाना
-सबसे पहले 400 ग्राम से आधा किलो तक सिंघाड़े ले लें. अब कुकर में एक कप पानी डालकर थोड़ा नमक मिलाएं और सिंघाड़े को बिना छीले सीधे उसमें डाल दें. तेज आंच पर एक सीटी आने तक पकाएं. लगभग सात मिनट में सिंघाड़े अच्छे से नरम हो जाते हैं.
-कुकर का प्रेशर खुद कम होने दें. सिंघाड़े ठंडे होने पर उनका छिलका उतारें और उन्हें बीच से दो हिस्सों में काटकर एक प्लेट में रख लें. ये स्टेप बेहद ज़रूरी है, क्योंकि उबला हुआ सिंघाड़ा ही चाट में सही टेक्सचर देता है.

Water chestnut chaat recipe

दूसरा स्टेप – मसालों की तैयारी
-अब इन उबले हुए सिंघाड़ों पर मसाले डालें. इसमें काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और थोड़ा काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इस स्टेप के बाद सिंघाड़ा चाट का बेस तैयार हो जाता है.
-इस चाट को और भी मज़ेदार बनाने के लिए एक ताज़ी हरी चटनी तैयार करें. मिक्सर में हरा धनिया, हरी मिर्च, टमाटर, जीरा और थोड़ा सा लहसुन डालकर स्मूद चटनी बना लें. इस चटनी के साथ सिंघाड़ा चाट का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है.

तीसरा स्टेप – बटर फ्लेवर का ट्विस्ट
-अगर आप थोड़ी और रिचनेस चाहते हैं, तो एक पैन गरम करें और एक चम्मच बटर डालें.
अब उबले हुए सिंघाड़ों को बटर में डालकर दो मिनट के लिए हाई फ्लेम पर चलाएं. इसमें मसाले पहले ही लगे होते हैं, तो यह सिंघाड़ों को एक हल्का सा टोस्टेड फ्लेवर दे देता है.
-इससे चाट और भी क्रिस्पी-सी लगती है और खाने में मज़ा आ जाता है.

Water chestnut chaat recipe

अगर आपको ज्यादा समय नहीं लगाना, तो कच्चे सिंघाड़ों को भी सीधे बटर में पकाया जा सकता है. सिंघाड़ा खुद बहुत सॉफ्ट होता है, इसलिए ढककर दस मिनट पकाने पर भी यह आराम से नरम हो जाता है.
तैयार सिंघाड़ा चाट को हरी चटनी के साथ परोसें और चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा नींबू रस डाल दें. इस तरह बनी चाट गर्म, हल्की और बेहद स्वादिष्ट लगती है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-water-chestnut-chaat-recipe-at-home-in-10-minute-singhara-chat-making-tips-ws-ekl-9926166.html

Hot this week

घर पर बनाएं लहसुन का अचार: आसान रेसिपी और लंबे समय तक सुरक्षित रखने का तरीका

होमफोटोलाइफ़फूडलहसुन का चटपटा अचार बनाने की आसान रेसिपी,...

दिल्लीवासियों की आंखों की सेहत पर एम्स की चौंकाने वाली स्टडी.

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज के आरपी...

Topics

घर पर बनाएं लहसुन का अचार: आसान रेसिपी और लंबे समय तक सुरक्षित रखने का तरीका

होमफोटोलाइफ़फूडलहसुन का चटपटा अचार बनाने की आसान रेसिपी,...

दिल्लीवासियों की आंखों की सेहत पर एम्स की चौंकाने वाली स्टडी.

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज के आरपी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img