Home Food When you make mangodes like this, you will forget the taste of...

When you make mangodes like this, you will forget the taste of the hotel.  – Madhya Pradesh News

0
0


Last Updated:

Moongdal Mangoda Recipe: मंगौड़े बनाने के लिए धुली मूंग दाल को कितने घंटे भिगोकर रखना चाहिए. इसमें कौन-कौन सी साम्रगी डाली जाएगी. आइए जान लेते हैं इसे बनाने का आसान तरीका…

आशीष पांडेय, 

Moongdal Mangoda Recipe: सबसे पहले मूंग दाल ले लो, बढ़िया वाली धुली मूंग दाल. इसे अच्छे से धोकर 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दो, ताकि दाल नरम हो जाए. जब दाल फूल जाए तो उसका सारा पानी निकाल दो. अब मिक्सी में दाल डालो और बस थोड़ा-सा पानी डालकर दरदरा पीस लो. ध्यान रखना कि पेस्ट बिल्कुल चिकना नहीं होना चाहिए. हल्का दानेदार रहेगा तो मंगौड़े अच्छे बनेंगे. अब इस पिसी दाल को किसी बड़े परात या कटोरे में निकाल लो. इसमें स्वादानुसार नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, थोड़ा-सा कद्दूकस किया अदरक, एक चुटकी हींग, जीरा और अगर पसंद हो तो थोड़ा धनिया पाउडर डाल दो। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया भी डाल देना. अब इस पूरे मिश्रण को हाथ से अच्छे से मिलाओ और 2-3 मिनट तक फेंटो. फेंटने से मिश्रण में हवा भर जाती है और मंगौड़े तलने पर हल्के और कुरकुरे बनते हैं. अगर लगे कि मिश्रण ज्यादा गाढ़ा है तो एक-दो चम्मच पानी मिला सकते हो, लेकिन ज्यादा पानी बिल्कुल मत डालना.

कैसे बनाएं मंगौड़े
अब कढ़ाही में तेल डालकर गैस पर चढ़ा दो. तेल को मध्यम आंच पर गरम होने दो. तेल बहुत तेज गरम होगा तो मंगौड़े ऊपर से जल जाएंगे और अंदर से कच्चे रहेंगे. तेल सही गरम हुआ या नहीं, ये देखने के लिए थोड़ा-सा मिश्रण डालकर देख लो, अगर वो धीरे-धीरे ऊपर आ जाए तो तेल तैयार है. अब हाथ या चम्मच से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण उठाकर तेल में डालते जाओ. एक बार में ज्यादा मंगौड़े मत डालना, वरना ठीक से तलेंगे नहीं. अब इन्हें आराम से पलट-पलट कर सुनहरा होने तक तलो.

बीच-बीच में आंच धीमी-तेज करते रहो ताकि मंगौड़े अंदर तक पक जाएं. जब मंगौड़े अच्छे से कुरकुरे और सुनहरे हो जाएं तो उन्हें निकालकर किचन पेपर या पुराने अखबार पर रख दो, ताकि फालतू तेल निकल जाए. बस अब मंगौड़े तैयार हैं. इन्हें गरम-गरम चाय के साथ, हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ खाओ, पूरा मजा आ जाएगा. चाहो तो अगली बार इसमें थोड़ा प्याज या लहसुन भी डाल सकते हो, स्वाद और बढ़ जाएगा.

About the Author

authorimg

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining Bharat.one she has worked with Re…और पढ़ें

homelifestyle

जब बनाओ घर पर ऐसे मंगोड़े, होटल जाना बंद कर देंगे


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-crispy-moongdal-mangoda-recipe-at-home-know-complete-method-local18-10094456.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here