Home Food Winter chutney recipes। पराठे के लिए 3 चटनियों की रेसिपी

Winter chutney recipes। पराठे के लिए 3 चटनियों की रेसिपी

0
0


Winter Chuntey Recipes: सर्दियों में पराठे खाने का मजा कुछ और ही होता है. ठंडी सुबह में गरमा-गरम पराठे, साथ में कोई स्वादिष्ट चटनी हो, तो खाने का अनुभव दोगुना हो जाता है. इस मौसम में बाज़ार में ताजे पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और नए आलू आसानी से मिल जाते हैं. इन सब्जियों से बने पराठे न सिर्फ स्वाद में बढ़िया होते हैं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं. पराठों के साथ चटनी का सही चुनाव खाने के मजे को और बढ़ा देता है. इसलिए आज हम आपको कुछ स्पेशल और झटपट बनने वाली सर्दियों की चटनियों के बारे में बता रहे हैं. ये चटनियां मिनटों में तैयार हो जाती हैं और किसी भी तरह के पराठे के साथ खाई जा सकती हैं. पालक-पुदीना, टमाटर और लहसुन-लाल मिर्च की चटनी न सिर्फ स्वाद में शानदार होती हैं, बल्कि खाने के साथ एक अलग ही खुशबू और रंग भी जोड़ती हैं, अगर आप अपने परिवार या मेहमानों के लिए सर्दियों में पराठे बनाना चाहते हैं तो इन चटनियों को जरूर ट्राई करें. हर चटनी का तरीका आसान है और इसे घर के साधारण मसालों और सब्जियों से बनाया जा सकता है.

1. पालक-पुदीना और दही की चटनी
पालक-पुदीना और दही की चटनी हल्की और स्वादिष्ट होती है. यह पेट को ठंडा रखने में मदद करती है और पराठों के साथ बेहतरीन लगती है.
सर्विंग सुझाव:-आलू का पराठा, गोभी का पराठा, मूली के पराठे के साथ.

बनाने का तरीका
1. उबले हुए पालक और पुदीना के पत्ते लें.
2. मिक्सर जार में हरी मिर्च, नमक और दही डालकर बारीक पीस लें.
3. एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा व राई का तड़का लगाएं.
4. तैयार चटनी को तड़के के साथ सर्व करें.

2. टमाटर की चटनी
टमाटर की चटनी का स्वाद हर पराठे के साथ कमाल का लगता है. इसे चूल्हे पर रोस्ट करके या तेल में पका कर बनाया जा सकता है.
सर्विंग सुझाव:-आलू और मेथी के पराठे के साथ.

बनाने का तरीका
1. टमाटर को उबाल लें या हल्का रोस्ट करें.
2. स्वादानुसार गुड़ या चीनी मिलाएं.
3. तेल में राई, लहसुन और लाल मिर्च का तड़का लगाएं.
4. तैयार चटनी को पराठों के साथ परोसें.

Winter chutney recipes

3. लहसुन-लाल मिर्च की चटनी
यह चटनी तीखी, मसालेदार और चटपटी होती है. इसे सादे पराठे या हरी सब्जियों वाले पराठे के साथ परोसा जा सकता है.
सर्विंग सुझाव:-पालक और मेथी के पराठे के साथ.

बनाने का तरीका
1. 4-5 सूखी लाल मिर्च को पानी में भिगो दें.
2. मिक्सर जार में 6-8 लहसुन की कलियां, नमक और थोड़ा पानी डालकर पीस लें.
3. पैन में तेल गर्म करें और चटनी को थोड़ी देर के लिए पकाएं.
4. तैयार चटनी को पराठों के साथ सर्व करें.

4. सर्दियों में चटनी के फायदे
सर्दियों में इन चटनियों का सेवन खाने के स्वाद को बढ़ाता है और पाचन में भी मदद करता है. पालक-पुदीना चटनी हल्की होती है, टमाटर की चटनी थोड़ा मीठी-खट्टी होती है और लहसुन-लाल मिर्च की चटनी तीखी और मसालेदार होती है. इस तरह पराठे खाने का अनुभव और मजेदार हो जाता है.

5. ट्राई करने के टिप्स
-चटनियों को हमेशा ताजा बनाएं ताकि स्वाद बना रहे.
-चटनी के तड़के को हल्का या ज्यादा तीखा अपनी पसंद के अनुसार करें.
-पराठों को गरम-गरम ही परोसें, ताकि चटनी का स्वाद और खुशबू अच्छी लगे.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-winter-special-3-chutney-recipes-for-paratha-easy-quick-tasty-palak-tomato-garlic-step-by-step-process-ws-ekl-9894424.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here