सर्दियों में सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बदलता, बल्कि हमारा शरीर ऐसे फूड्स मांगता है जो इम्यूनिटी बढ़ाएं, पाचन दुरुस्त रखें और अंदर से गर्माहट दें. चटनियों की बात करें तो लोग आमतौर पर धनिया-पुदीने की चटनी ही याद करते हैं, लेकिन ठंड के मौसम में कुछ ऐसी खास पत्तियों की चटनी खाई जाती है जो शरीर को जरूरी पोषक तत्व देती हैं और भारी खाने के बाद भी पेट हल्का रखती हैं. ये पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, विटामिन C, फाइबर और कई जरूरी तत्वों से भरपूर होती हैं, जो ठंड में आम समस्याओं, जैसे गैस, भारीपन, अपच और इम्यूनिटी कमजोर होने से बचाती हैं. आइए जानते हैं ऐसी 4 पत्तों की चटनी, जो सर्दियों में जरूर ट्राई करनी चाहिए.
मेथी के पत्तों की चटनी, जो सर्दियों में सबसे ज्यादा लाभकारी है. मेथी के पत्ते एंटी-इंफ्लेमेटरी और हीटिंग प्रॉपर्टीज से भरपूर होते हैं. इसकी चटनी हल्का-सा भूनकर बनाई जाती है जिसमें लहसुन, लाल मिर्च, थोड़ा गुड़ और नींबू मिलाया जाता है. अगर इसके फायदे की बात करें तो यह शरीर को गर्म रखती है. ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है, पाचन मजबूत बनाती है, सर्दी-जुकाम से बचाती है और सर्दियों में रोटियों, मिस्सी रोटी या खिचड़ी के साथ यह चटनी बेहद स्वादिष्ट लगती है.
सरसों के पत्तों की चटनी, जो पंजाबी विंटर स्पेशल के रूप में जाना जाता है. सरसों के पत्ते वैसे तो साग रूप में ज्यादा खाए जाते हैं, लेकिन इनकी चटनी भी ठंड में खूब पसंद की जाती है. लहसुन, अदरक, राई, लाल मिर्च और थोड़ा-सा दही मिलाकर यह चटनी गाढ़ी और तीखी बनती है. इसके फायदे की बात करें तो यह पाचन को सुधारती है. आयरन और विटामिन A का बेहतरीन स्रोत है. यह खून साफ करती है और शरीर की गर्मी बढ़ाती है. सरसों की चटनी पराठे, मक्की की रोटी और दाल-चावल के साथ कमाल लगती है.
पालक के पत्तों की चटनी भी काफी खाई जाती है. यह पोषण से भरपूर और विंटर के लिए हेल्दी ऑप्शन है. पालक सर्दियों में खूब मिलता है और इसकी चटनी बेहद क्रीमी व न्यूट्रिशियस होती है. इसमें हरी मिर्च, भुनी मूंगफली, लहसुन और नींबू मिलाकर स्वाद बढ़ाया जाता है. यह आयरन से भरपूर होती है. खून की कमी दूर करती है, पाचन को सपोर्ट करती है, ठंड में इम्यूनिटी बढ़ाती है और स्किन ग्लो बढ़ाती है. यह चटनी बच्चों के लिए भी परफेक्ट है क्योंकि इसका स्वाद हल्का और शानदार होता है.
अजवाइन के पत्तों की चटनी भी खा सकते हैं. ठंड की सबसे डाइजेस्टिव चटनी यही है. अजवाइन के पत्ते थोड़े तीखे और सुगंधित होते हैं. इसकी चटनी में नींबू, अदरक, काली मिर्च और थोड़ा-सा गुड़ मिलाया जाता है. यह गैस, कब्ज और ब्लोटिंग को तुरंत ठीक करती है. यह ठंड में पेट को गर्म रखती है. इसके अलावा यह भारी खाने को आसानी से डाइजेस्ट कराती है. एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होने से संक्रमण से बचाती है. यह चटनी खासकर सर्दियों की दाल-चावल, खिचड़ी और रोटियों के साथ खूब जंचती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-not-only-dhaniya-pudina-chutney-boost-immunity-in-winter-with-methi-sarson-palak-ajwain-chutney-note-recipe-and-tips-ws-ekl-9866275.html






