
Winter Special Laddu recipe: विंटर आया नहीं कि हम हर छोटी-छोटी बातों पर कुछ ट्रीट या स्नैक्स ब्रेक के बहाने ढूंढते हैं. ऐसे में क्या कुछ ऐसी चीजें हैं, जो स्वाद में भी कमाल की हों और सेहत को भी हेल्दी बना दें. यही नहीं, इन्हें खाने से शरीर नेचुरल तरीके से गर्मी महसूस करें! हां, हैं ना ऐसी चीजें. आप अपने घर पर आसानी से तैयार होने वाला मेथी, गोंद और तिल के लड्डू बना सकते हैं और इन्हें स्टोर कर सकते हैं. इन लड्डुओं में वो सारी शक्तियां हैं, जो ठंड से बचाने के साथ-साथ शरीर को गर्माहट भी देती हैं. यही नहीं, ये लड्डू हड्डियों को मजबूत बनाने, स्किन पर निखार लाने और जोड़ों के दर्द को दूर करने में भी मदद करती हैं. तो क्यों न इस सर्दी में स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखा जाए!
विंटर में घर पर बनाएं ये 3 हेल्दी–टेस्टी लड्डू
गोंद के लड्डू
गोंद के लड्डू में कैल्शियम और प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है जिससे यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. यह शरीर को गर्माहट देते और ठंड में एनर्जी देने में भी मदद करता है. इसके अलावा, गुड़ और किशमिश के साथ सेवन करने से डायजेशन भी अच्छा रहता है. यह हीमोग्लोबिन की कमी भी दूर करता है. इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले गोंद को अच्छे से भूनकर उसमें गुड़, किशमिश, बादाम और घी मिलाएं. इस मिश्रण को ठंडा होने के बाद लड्डू बना लें. लड्डू तैयार हैं, अब इनका आनंद लें.
तिल के लड्डू
तिल के लड्डू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. तिल में कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने, त्वचा को निखारने और शरीर को गर्म रखने में मदद करती है. यह सर्दी में विशेष रूप से फायदेमंद होती है. इसका लड्डू बनाने के लिए पहले तिल को अच्छे से भून लें. फिर गुड़ को पिघलाकर तिल में मिला लें. अब इन मिश्रण को ठंडा होने दें और उसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर लड्डू का आकार दें. इन लड्डुओं को आप सर्दियों में स्नैक के रूप में खा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:विंटर में बनाएं स्टीम्ड आलू पीठा, बिहार की है पारंपरिक रेसिपी, एक बार खाया तो भूल जाएंगे मोमोज का स्वाद
मेथी के लड्डू
मेथी के लड्डू सर्दियों में खासतौर पर फायदेमंद होते हैं. ये शरीर को गर्म रखते हैं. ये कमर और जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाने का काम करते हैं. मेथी के लड्डू वजन घटाने और डायबिटीज को नियंत्रित करने में भी सहायक हो सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले मेथी के दाने को भून लें. फिर गुड़, घी और तिल मिलाकर अच्छे से पकाएं. जब गाढ़ा हो जाए तो इसे ठंडा कर लड्डू का आकार दें. इस लड्डू को गर्मागर्म भी आप खा सकते हैं.
FIRST PUBLISHED : December 6, 2024, 15:26 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-make-3-winter-special-laddu-recipe-for-good-health-benefits-of-gond-fenugreek-til-full-of-nutrition-for-strong-bones-energy-8880192.html






