Tuesday, December 16, 2025
29 C
Surat

कायनात भी झुक गई! पत्नी ने किडनी में स्टोन होने के बाद भी पति को दान की किडनी, डॉक्टर भी रह गए हैरान


Last Updated:

Indore News: इंदौर के मेदांता हॉस्पिटल में एक अनोखा और जटिल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया, जहां पत्नी ने अपनी किडनी में स्टोन होने के बावजूद पति को किडनी दान की. डॉ. जय सिंह अरोड़ा ने लेप्रोस्कोपी से किडनी निकाली, उसमें से स्टोन हटाया और सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया. मरीज महमूद मोहम्मद तीन साल से डायलिसिस पर थे और अब दोनों स्वस्थ हैं.

इंदौर. प्रेम के अटूट बंधन के आगे कायनात को भी झुकना पड़ता है इसी का एक उदाहरण देखने को मिला है इंदौर से जहां एक पत्नी ने अपने पति को किडनी में आर्ट स्टोन होने के बावजूद किडनी दान की. डॉक्टर के लिए भी यह एक चुनौती भरा ऑपरेशन था जिसे जटिलता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया.

यह ऑपरेशन इंदौर के मेदांता हॉस्पिटल में किया गया. डॉ जय सिंह अरोड़ा जिन्होंने यह ऑपरेशन किया उन्होंने बताया कि धार के एक मरीज‌महमूद मोहम्मद उनके पास आए थे, जिनके करीब 3 साल से डायलिसिस चल रहा था उनका वजन भी काफी ज्यादा था करीब 116 किलो. उनकी पत्नी नजमा बी उन्हे किडनी डोनेट करना चाहती थी, लेकिन जब प्रोटोकॉल के तहत किडनी का टेस्ट किया गया, तो पता चला कि उसमें भी स्टोन है. परीक्षण के बाद लेप्रोस्कोपी के जरिए किडनी को निकाला गया और उसमें से स्टोन निकालकर उनके पति महमूद मेहम्मद को ट्रांसप्लांट किया गया. यह केस थोड़ा जटिल था, क्योंकि डोनर का वजन ज्यादा था, जबकि उनकी पत्नी का वजन कम था. हालांकि ऑपरेशन सफल रहा और अब दोनों स्वस्थ हैं. मोहम्मद खुद भी अब अपनी दिनचर्या का ध्यान रखते हैं और उन्होंने अपना वजन भी काफी कम कर लिया है.

किस तरह रखें किडनी का ख्याल डॉ जय अरोड़ा के अनुसार आज का लाइफस्टाइल इस तरह की हो गई है कि हम ना तो अपने खानपान पर ध्यान देते हैं न व्यायाम करते हैं. तनाव की वजह से कई दवाइयां भी लोग खा लेते हैं, जो किडनी को नुकसान पहुंचती है. सबसे पहले हमें ध्यान रखना चाहिए कि जो हम खा रहे हैं कहीं वह अल्ट्रा प्रोसेस या प्रोसेस्ड फूड तो नहीं है, अगर है तो वह कहां से सोर्स किया जा रहा है. ज्यादा जंक फूड ना खाएं उतना ही खाएं जितना आपका शरीर पचा सके, नियमित व्यायाम करें. अगर आपको किसी भी बीमारी का संकेत मिलता है तो उसे नजरअंदाज ना करें.

authorimg

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

कायनात भी झुक गई! पत्नी ने किडनी में स्टोन होने के बाद भी पति को दान की किडनी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/indore-wife-donates-kidney-with-stone-to-husband-successful-transplant-medanta-hospital-local18-9857340.html

Hot this week

Rahu effects in kundli। कुंडली में राहु का प्रभाव,

Remedy For Rahu : ज्योतिष और वास्तु में...

Topics

Rahu effects in kundli। कुंडली में राहु का प्रभाव,

Remedy For Rahu : ज्योतिष और वास्तु में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img