Tuesday, December 16, 2025
29 C
Surat

यह अकेला जूस 3 बड़ी बीमारियों पर लगाएगा ब्रेक, वजन और शुगर पर एक साथ करेगा प्रहार, आंत की भी करेगा सफाई


Elderberry Juice Benefits: एल्डरबेरी छोटा पौधा है जिसमें सुंदर फूल भी लगते हैं लेकिन इसमें छोटे-छोटे दाने निकलते हैं जिसमें अद्भुत गुण होता है. दुनिया के हर हिस्से में एल्डरबेरी मिल जाएंगे. इसके फायदे के बारे में पहले से ही पता था लेकिन अब एक हालिया रिसर्च के आधार पर दावा किया गया है कि एल्डरबेरी का जूस पीने से 3 बड़ी बीमारियों पर ब्रेक लग सकता है. रिसर्च में कहा गया है कि अगर एल्डरबेरी के जूस का रेगुलर सेवन किया जाए तो खून में ग्लूकोज का बैलेंस बहुत अच्छा हो जाता है. इस कारण फेट का ऑक्सीडेशन तेज होगा और आंत में गट माक्रोबायोटा का बहुत बड़ा वातावरण तैयार होगा.

फैट ऑक्सीडेशन में तेजी
इसका सीधा मतलब यह है कि एल्डरबेरी का जूस पीने से आपकी आंत की सफाई होती रहेगी जिससे आपका पाचन बहुत बेहतर हो जाएगा. पाचन बेहतर होगा तो आप कई तरह से स्वस्थ रहेंगे. दूसरी और एल्डरबेरी का जूस फैट का ऑक्सीडेशन बहुत फास्ट हो जाएगा. इसका मतलब यह हुआ कि शरीर में जो चर्बी बनेगी वो तेजी के साथ एनर्जी में बदल जाएगी. तीसरा इससे शुगर भी कंट्रोल होगा. न्यूट्रेंट जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया है कि अध्ययन में जिन व्यक्तियों ने 355 ग्राम एल्डरबेरी जूस का सेवन किया उनमें ब्लड शुगर का लेवल 24 प्रतिशत कम हो गया जबकि इंसुलिन रेजिस्टेंस भी 10 प्रतिशत कम हो गया. इसके अलावा फैट ऑक्सीडेशन में 27 प्रतिशत की तेजी आ गई. यानी एक साथ तीन बीमारियों पर एल्डरबेरी का जूस पीने से ब्रेक लग सकता है.

आंत की सफाई और वजन पर लगाम
अध्ययन में यह भी पाया गया कि जिन लोगों ने रेगुलर एल्डरबेरी जूस का सेवन किया उनमें गट माइक्रोबायोटा भी बेहतर हो गया. गट माइक्रोबायोटा का मतलब हुआ कि इससे आंत में बसने वाले कई तरह के गुड बैक्टीरिया की संख्या में वृद्धि हो गई. अगर आंत में गुड बैक्टीरिया की संख्या अच्छी रहती है तो इससे पाचन तंत्र बहुत मजबूत रहता है. अध्ययन में कहा गया कि अगर एक सप्ताह तक एल्डरबेरी का जूस पीया जाए तो इससे वजन कम करने में बहुत मदद मिल सकता है. इस अध्ययन में ज्यादा वजन वाले 18 लोगों को भी शामिल किया गया था जिन्हें वजन कम करने में बहुत मदद मिली. अध्ययन में शोधकर्ताओं ने एक समूह के लोगों को सप्ताह में रोजाना दो बार जूस पीने को दिया गया और उसे 40 प्रतिशत तक फैट को कम करने को कहा गया. रिजल्ट में चौंकाने वाला परिणाम मिला. देखा गया कि ज्यादा वजन वाले लोगों में एल्डरबेरी का जूस पीने से जबर्दस्त फायदा मिला.

FIRST PUBLISHED : November 22, 2024, 17:47 IST


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-elderberry-juice-abruptly-support-weight-loss-improves-gut-health-control-blood-sugar-research-claims-8851843.html

Hot this week

Topics

Badiyabas Mudi Jaipur | Mahavir Ji Street Food | Jaipur Local Snacks | Tikka Mudi Jaipur | Spicy Street Food Jaipur | Budget Street...

Street Food Special: राजस्थान का सीकर शहर स्वादिष्ट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img