Last Updated:
Moong Dal Health Benefits: मूंग दाल में प्रोटीन की मात्रा अंडे और चिकन से कम नहीं होती. जानिए कैसे वेजिटेरियन लोग इस देसी सुपरफूड से पूरी कर सकते हैं अपनी प्रोटीन की ज़रूरत.
Moong dal ke health benefits
हाइलाइट्स
- मूंग दाल में 100 ग्राम में 24 ग्राम प्रोटीन होता है.
- मूंग दाल अंडे और चिकन से ज्यादा प्रोटीन देती है.
- मूंग दाल पचाने में आसान और पोषण से भरपूर है.
Moong Dal ke fayde: वेजिटेरियन लोग अक्सर सोचते हैं कि उनके पास प्रोटीन के अच्छे विकल्प कम हैं. चिकन, मटन और अंडे जैसे नॉनवेज फूड को अक्सर प्रोटीन का पावरहाउस माना जाता है, लेकिन हकीकत ये है कि मूंग दाल जैसे साधारण दिखने वाले आहार में छुपा है जबरदस्त पोषण का खजाना.
आयुर्वेदिक डॉक्टर ओमप्रकाश बताते हैं कि 100 ग्राम मूंग दाल में 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, जबकि अंडे में लगभग 13 ग्राम और चिकन में 27 ग्राम. यानी मूंग दाल लगभग चिकन के बराबर प्रोटीन देती है और अंडे से कहीं ज्यादा. यह बात वेजिटेरियन लोगों के लिए किसी राहत की खबर से कम नहीं.
इसके अलावा मूंग दाल की तासीर ठंडी मानी जाती है, जिससे गर्मी के मौसम में इसका सेवन शरीर को ठंडा रखता है. इसमें फाइबर भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. मूंग दाल में मौजूद आयरन की मात्रा शरीर में खून की कमी को दूर करती है, जिससे एनीमिया का खतरा कम होता है.
खास बात यह है कि मूंग दाल को पचाना आसान होता है, इसलिए यह बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसे खिचड़ी, दाल, चिल्ला या स्प्राउट्स की तरह खाया जा सकता है.
डॉ. ओमप्रकाश कहते हैं, “लोग फूड सप्लिमेंट्स या दवाओं की ओर भागते हैं, जबकि भारतीय रसोई में ही कई सुपरफूड्स मौजूद हैं. मूंग दाल उनमें से एक है.” अगर आप शुद्ध शाकाहारी हैं और सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो रोजाना मूंग दाल अपने आहार में जरूर शामिल करें.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-moong-dal-protein-veg-source-benefits-comparison-with-chicken-egg-local18-9170154.html
















