Arthritis Pain: बदलता मौसम बढ़ती उम्र के लोगों के लिए ठीक नहीं माना जाता है. इसलिए उन्हें कई परेशानियां होने लगती हैं. जोड़ों में दर्द यानी गठिया या अर्थराइटिस इनमें से एक है. कभी यह परेशानी बुजुर्गों में होती थी. लेकिन, जैसी हमारी लाइफस्टाइल और खानपान है उसमें कम उम्र के लोग भी इस बीमारी से शिकार हो रहे हैं. यही वजह है कि, पिछले कुछ समय में जोड़ों में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी है. इसका असहनीय दर्द चलना-फिरना तो दूर, उठना-बैठना तक मुश्किल कर देता है. बता दें कि, इस परेशानी को कुछ चीजें अधिक बढ़ाती हैं. इसलिए इन चीजों से दूरी बनाने में ही भलाई है. अब सवाल है कि आखिर गठिया दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए? इस बारे में Bharat.one को बता रही हैं कैलाश दीपक हॉस्पिटल की सीनियर डाइटिशियन ऋचा शर्मा-
गठिया दर्द में किन चीजों से बनाएं दूरी
एडेड शुगर: डाइटिशियन के मुताबिक, गठिया दर्द की परेशानी में एडेड शुगर के सेवन से बचना चाहिए. दरअसल, बॉडी में शुगर की मात्रा अधिक होने से जोड़ों में सूजन की समस्या बढ़ जाती है, जिससे अर्थराइटिस का दर्द ज्यादा परेशान कर सकता है.

प्रोसेस्ड और रेड मीट: गठिया दर्द से परेशान लोगों को प्रोसेस्ड और रेड मीट को खाने से भी परहेज करना चाहिए. बता दें कि, इन दोनों के सेवन से अपाच्य प्रोटीन बढ़ने लगता है, जिससे अर्थराइटिस का दर्द भी अधिक होने लगता है.
मोटे अनाज: गठिया से पीड़ित लोगों को गेहूं, ज्वार और मैदा जैसे मोटे अनाज के सेवन से बचना चाहिए. दरअसल, ये मोटे अनाज गठिया की समस्या को बढ़ा सकते हैं. जिससे उठना-बैठना तक मुश्किल हो सकता है.
वेजिटेबल ऑयल: अगर जोड़ों के दर्द है तो वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए. एक्सपर्ट के मुताबिक, वेजिटेबल ऑयल में हाई ओमेगा-6 और ओमेगा 3 फैट्स होता है, जो दर्द को बढ़ा सकता है.
अधिक नमक: अगर आप गठिया दर्द से परेशान हैं तो नमक खाना सीमित कर देना चाहिए. क्योंकि, अधिक नमक गठिया मरीजों के लिए ठीक नहीं है. इस स्थिति में आपकी परेशानी और बढ़ सकती है.
फैटी फूड्स: गठिया पीड़ितों को फैटी फूड्स के सेवन से भी बचना चाहिए. बता दें कि, इन चीजों के सेवन से शरीर में फैट जमा होता है जो मोटापे का कारण बन सकता है. यही नहीं, शरीर का अधिक वजन बढ़ने से अर्थराइटिस और बढ़ सकती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-do-not-eat-these-5-things-if-you-are-suffering-from-arthritis-pain-otherwise-even-sitting-or-standing-can-become-difficult-ws-kl-10005386.html

















