Home Lifestyle Health अगर मेरा शुगर लेवल 350 पार चला जाए तो क्या होगा? यह...

अगर मेरा शुगर लेवल 350 पार चला जाए तो क्या होगा? यह स्थिति सेहत के लिए कितनी खतरनाक, जानिए कैसे करें कंट्रोल

0
2


If Blood Sugar Croos 350mg/dl: दुनियाभर में डायबिटीज की बीमारी तेजी से पैर पसार रही है. भारत में इससे पीड़ितों की फेहरिस्त लंबी है. इसलिए भारत को डायबिटीज की राजधानी कहा जाता है. टाइप 2 डायबिटीज के लिए आमतौर पर गतिहीन जीवनशैली और गलत खान-पान जिम्मेदार हैं, लेकिन लोग हैं कि मानते नहीं. इसी का नतीजा यह है कि आज दुनियाभर में 42.2 करोड़ लोग टाइप 1 या टाइप 2 डायबिटीज की गिरफ्त में हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक, हर साल करीब 15 लाख लोगों की मौत के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से डायबिटीज जिम्मेदार है.

डायबिटीज क्रोनिक बीमारी है, जिसमें लोगों को इसके साथ जीना पड़ता है. शुगर लेवल बढ़ने को लेकर अक्सर लोग चिंतित रहते हैं. ऐसा ही एक सवाल है कि अगर ब्लड में शुगर लेवल 350 पार चला जाए तो क्या होगा? नॉर्मल शुगर लेवल कितना होता है? कंट्रोल करने के लिए क्या करें? आइए जानते हैं इस बारे में-

नॉर्मल शुगर लेवल कितना होता है?

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, भोजन करने के बाद खून में ब्लड शुगर का स्तर यदि 180 mg/dl तक है तो इसे सामान्य माना जाएगा. वहीं, खाली पेट 70-99 मिलीग्राम/डीएल होना चाहिए. हालांकि, सामान्य सीमा थोड़ी अलग हो सकती है, इसलिए किसी भी चिंता के लिए हमेशा डॉक्टर से सलाह लेना सबसे अच्छा है. लेकिन, कई बार गलत खानपान के चलते मरीजों में ब्लड शुगर लेवल 300 या 400 के पार भी चला जाता है. यह एक खतरनाक स्थिति है और इसमें मरीज को तत्काल डॉक्टर के पास जाना अनिवार्य है.

कैसे समझें कि ब्लड शुगर 350 पार कर गया

आमतौर पर डायबिटीज के मरीजों को पता चल जाता है कि उनका ब्लड शुगर बहुत बढ़ रहा है. वैसे जब ब्लड शुगर लेवल 350 या 400 mg/dl हो जाए तो बहुत ज्यादा प्यास लगती है. इसमें बार-बार पेशाब लगती है. इसके अलावा बहुत अधिक कमजोरी, बेचैनी, देखने में दिक्कत, कंफ्यूजन, पेट में दर्द, सांसों से फ्रूट जैसा स्मेल जैसी शिकायतें बढ़ने लगती है.

350 पार शुगर लेवल कितना घातक

ब्लड शुगर 350 से ऊपर जाना अपने आप में घातक है. टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित मरीजों में यह स्थिति और ज्यादा घातक है. क्योंकि, उनमें पहले से ही इंसुलिन नहीं बन पाता है. इस कारण खून में जितना भी ग्लूकोज है वह हानिकारक एसिड में बदलने लगता है जो ज्यादा घातक होता है. ऐसा होने से हार्ट और नसों पर बुरा असर पड़ता है.

शुगर लेवल 350 हो जाए तो क्या करें?

अगर आपका ब्लड शुगर लेवल 350 mg/dL पार चला जाए तो इसे आपातकाल मानें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. खासकर अगर इसके साथ भ्रम, उल्टी या तेज सांस लेने जैसे लक्षण हों. ऐसे में डॉक्टर की सलाह हो तो इंसुलिन लें, खूब पानी पिएं और मीठे पेय पदार्थों से बचें. डॉक्टर से परामर्श के बिना कोई भी बड़ी शारीरिक गतिविधि न करें और तनाव कम करने के लिए शांत रहें.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-if-diabetic-patient-blood-sugar-level-cross-350mgdl-is-it-dangerous-know-risk-remedies-suggestion-and-control-tips-in-hindi-ws-kl-9908185.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here