Home Lifestyle Health अच्छी नींद के उपाय: तनाव घटाएं, कैफीन छोड़ें, सुबह धूप लें

अच्छी नींद के उपाय: तनाव घटाएं, कैफीन छोड़ें, सुबह धूप लें

0
5


Last Updated:

समय पर सोना और जागना आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में चुनौती बन गया है. अच्छी नींद के लिए सही दिनचर्या अपनाएं, सुबह की धूप लें, कैफीन से बचें और तनाव कम करें.

अच्छी लाइफ स्टाइल बनाने के लिए आपकी नींद पूरी होना है बहुत जरूरी

Health, आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में समय पर सोना और समय पर जागना एक बहुत बड़ी चुनौती बन गया है. सुबह देर तक सोना, रात में देर से सोना, घंटों मोबाइल चलाना और तमाम तरह की चिंताओं में घिरे रहना, उन पर सोच विचार करते रहना. आजकल ये सब हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बन चुके हैं, जिसका सीधा असर हमारी नींद और हमारी जीवनशैली पर पड़ता है.

जब नींद अच्छी नहीं आती तो पूरा दिन खराब ही जाता है. इसलिए ज़रूरी है कि एक अच्छी नींद के लिए सही दिनचर्या अपनाई जाए. अपनी नींद को बेहतर बनाने के लिए आप ये उपाय ज़रूर अपना सकते हैं.

सुबह की धूप आपके लिए बहुत फायदेमंद होती है. यह आपके दिमाग को शांत रखने, मूड को अच्छा बनाने और सेरोटोनिन हार्मोन के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करती है. इससे मूड स्विंग्स भी कम होते हैं और अच्छा मूड आपको अच्छी नींद लेने में मदद करता है.

सोने से 8 से 10 घंटे पहले कैफीन का सेवन न करें.

कैफीन के सेवन के बाद यह शरीर में कई घंटों तक सक्रिय रहता है. कैफीन लेने के लगभग 6 घंटे बाद भी यह शरीर में मौजूद रहता है. इसलिए सोने से 6 से 8 घंटे पहले कैफीन का सेवन करने से दिमाग सोने के समय तक सक्रिय रहता है और थकान महसूस नहीं होती. इससे अनिद्रा की समस्या हो सकती है.

अपने तनाव को कम करने के तरीके खोजें

खराब नींद का सबसे बड़ा कारण तनाव है. जब हम तनाव में होते हैं तो हमारे शरीर की हर कोशिका पर इसका असर पड़ता है. इससे शरीर में स्ट्रेस हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है जो नींद और पूरे शरीर को प्रभावित करता है. तनाव से निपटने के लिए शरीर की सभी कोशिकाएं ऊर्जा की मांग को पूरा करने में जुट जाती हैं. इससे नींद प्रभावित होती है और सोने-जागने का चक्र बिगड़ जाता है. इसलिए तनाव को कम करने की कोशिश करें. ध्यान या योग करें या अगर आपको ज्यादा जरूरत है, तो किसी काउंसलर की मदद लें.

homelifestyle

अच्छी लाइफ स्टाइल बनाने के लिए आपकी नींद पूरी होना है बहुत जरूरी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-to-have-a-good-lifestyle-it-is-very-important-to-get-enough-sleep-adopt-these-methods-to-get-rid-of-this-problem-ws-d-9101294.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here