पूर्णिया. पूर्णिया शहर के लाइन बाजार को डॉक्टर और दवाईयों के हब के रूप में जाना जाता है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि लाइन बाजार के राम चरित्र यादव मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में डॉक्टर की फीस महज 100 रुपए है. वहीं इस अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को सौ रुपए कंसलटेंट चार्ज देना पड़ता है. साथ-साथ मरीज को दवाई पर 20% तक का सीधा छूट और पैथोलॉजी की सभी जांच पर 50% तक का सीधा छूट भी दिया जाता है.
मात्र 100 रुपये में जांच की सुविधा
अस्पताल के फाउंडर डॉ तारकेश्वर कुमार ने लोकल18 से कहा कि शुरुआती दौर में इस अस्पताल का फीस भी अन्य जगहों की तरह ही महंगा था. उन्होंने बताया कि पिछले साल उनके घर में बेटी का जन्म हुआ. बेटी के जन्म लेने की खुशी में उन्होंने जांच का शुल्क कम कर दिया. अपने इस अस्पताल में 100 रुपये मात्र के कंसल्टेंट चार्ज पर मरीजों का इलाज करना शुरू किया. उसके बाद से ही जांच के लिए यही फीस ली जा रही है.
आजीवन मात्र 100 रुपया ही रहेगी जांच की फीस
समाज में बेटा और बेटी के दोनों के बीच अंतर मिटाने के उद्देश्य और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के तहत लोगों को जागरूकता के संदेश देने के लिए अपने बेटी के जन्म होने पर अपने इस अस्पताल के डॉक्टर का फीस को 100 रुपया कर दिया. उनके मुताबिक वह अब आजीवन जांच की फीस मात्र 100 रुपया ही रखेंगे. बेटी के जन्म होने पर मन में मानव सेवा में कुछ योगदान करने के पहल से इसकी शुरुआत की. उन्होंने बताया कि 100 रुपया फीस होने के कारण उनके पास गरीब तबके के मरीज आसानी से पहुंचकर अपना इलाज करा लेते हैं.
पूर्णिया का सबसे सस्ता ईलाज
रामचरित्र यादव मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में कुल 12 डॉक्टरों की अलग-अलग टीम है. वहीं इस अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं के साथ अन्य कई जरूरी सेवाएं उपलब्ध है. पूर्णिया के लाइन बाजार में रामचरित्र यादव मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल लोगों के लिए सबसे सस्ता है. वहीं यहां पर आए मरीज दिनेश कुमार, रमेश कुमार एवं परवेज सहित महेश ने बताया कि इस अस्पताल मे कम खर्चे में आसानी से अपना इलाज करा लेते हैं. इस वजह से अस्पताल मे लोगों की भीड़ लगी रहती है.
FIRST PUBLISHED : December 7, 2024, 18:03 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-health-treatment-in-100-rupees-only-as-celebration-of-daughters-birth-local18-8879654.html
