Tuesday, March 3, 2026
20 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

आंखों में चला जाए का रंग तो करें ये उपाय, वरना एक गलती छीन सकती है रोशनी, जानिए जरूरी बातें


Last Updated:

Eye Safety Tips During Holi: अगर रंग या गुलाल आंखों में चली जाए तो आंखों में जलन, लाली और इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं. ऐसे में तुरंत सही कदम उठाना जरूरी है जिससे आंखों को किसी गंभीर नुकसान से बचाया जा सके. आज हम यहां बता देते हैं कि आंखों में रंग चला जाए तो आपको तुरंत क्‍या करना है, जिससे आंखें सुरक्षित रहें. (रिपोर्ट: वंदना रेवांचल तिवारी/रीवा)

होली का त्यौहार रंगों और खुशियों से भरा होता है, लेकिन इस दौरान सुरक्षा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. खासकर जब बात आंखों की हो, तो थोड़ी सी लापरवाही से गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. अक्सर होली खेलते समय रंग या गुलाल आंखों में चला जाता है, जो जलन, खुजली या यहां तक कि संक्रमण का कारण बन सकता है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

रीवा सुपर स्पेशलिस्टी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर अक्षय श्रीवास्तव कहते हैं कि होली का त्यौहार आनंद और उत्साह का प्रतीक है, लेकिन सुरक्षा को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. खासकर आंखों के मामले में सतर्क रहना जरूरी है.

अगर कोई दुर्घटना हो जाए, तो कुछ उपाय अपनाएं जा सकते हैं, लेकिन परिस्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से तुरंत सलाह लेना चाहिए. होली को सुरक्षित और खुशहाल तरीके से मनाएं और यह ध्यान रखें कि यह केवल रंगों का त्यौहार ही रहे, न कि किसी अनचाही समस्या का कारण बन सकती है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

अगर रंग आंखों में चला जाए, तो सबसे पहले आंखों को साफ पानी से धीरे-धीरे धोएं. ठंडे पानी का उपयोग करें और आंखों को रगड़ने से बचें, क्योंकि यह जलन को और बढ़ा सकता है. आंखों को रगड़ने से रंग और गहराई में चला जाता है, जिससे आंखों को और नुकसान हो सकता है. आंखों को धोते समय हल्के हाथ से स्पर्श करें और आराम दें.

फाइल 

डॉक्टर द्वारा सुझाए गए आई ड्रॉप का उपयोग कर सकते हैं, जो आंखों की जलन और सूजन को कम करने में मदद करता है. इसके अलावा किसी भी मेडिकल प्रोडक्ट्स का उपयोग न करें. अगर रंग धोने के बाद भी जलन, दर्द या धुंधला दिखना बंद नहीं हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. यह आंखों में संक्रमण का संकेत हो सकता है.

गुलाब जल का उपयोग आंखों को ठंडक देने के लिए किया जा सकता है, लेकिन इसे उपयोग करने से पहले ध्यान रखें कि वह शुद्ध हो. केमिकल वाले रंग आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. हर्बल कलर का उपयोग करें, जो त्वचा और आंखों दोनों के लिए सुरक्षित होते हैं.

Holi celebration 2026 : इस बार दिल्ली में होली होगी धमाकेदार, होली के दिन ही यहां होंगी होली पार्टी, देखें पूरी लिस्ट

होली खेलते समय सुरक्षात्मक चश्मा पहनें, ताकि रंग सीधे आंखों में न जाए. आंखों के आसपास नारियल या बादाम का तेल लगाएं. इससे रंग त्वचा और आंखों पर कम प्रभाव डालेगा. बच्चों की आंखें ज्यादा सेंसिटिव होती हैं. उनके लिए सुरक्षात्मक उपाय अपनाना और उनके पास केमिकल रंगों का उपयोग न करना जरूरी है.

Holi celebration 2026 : इस बार दिल्ली में होली होगी धमाकेदार, होली के दिन ही यहां होंगी होली पार्टी, देखें पूरी लिस्ट

आजकल के रंग और अबीर में कई केमिकल मिलाए जाते हैं. जिसकी आंखों में जाने पर आंख काफी दर्द होने लगता है. आंख लाल होने के साथ फूलने भी लगता है. यह इस वजह से होता है. क्योंकि, रंग या अबीर जाने के बाद अपनी आंखों को अंगुलियों से रब करने लगते है.जो नहीं करना चाहीए. ऐसा होने पर हमें अपनी आंखों को बंद रखकर, पीने के साफ पानी या फ़िर स्लाइन वाले डिस्टिल वॉटर से अपनी आखों को हलके से धो कर. साफ़ सूती कपड़े से आंखों की गंदगी को साफ करना चाहीए.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-holi-2026-remedies-for-eye-care-in-holi-color-infection-holi-festival-celebrate-10233529.html

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img