Home Lifestyle Health आंतों की अंदर से सफाई कर देगा इस लकड़ी का पानी, रात...

आंतों की अंदर से सफाई कर देगा इस लकड़ी का पानी, रात में भीगो कर सुबह करें सेवन, शुगर-कोलेस्ट्रॉल पर भी लगेगा लगाम

0
4


Last Updated:

Wood Water Benefits: अगर आप पेट की समस्याओं या लिवर की समस्याओं से जूझ रहे हैं तो कुछ दिन इस लकड़ी का पानी पीजिए. यह लकड़ी बेहद औषधीय गुणों से भरा है जो आंत, लिवर और खून की अंदर से सफाई कर सकता है.

आंतों की अंदर से सफाई कर देगा इस लकड़ी का पानी, रात में भीगो कर सुबह करें सेवन

पेट साफ करने के लिए हीरा है इस लकड़ी का पानी.

Wood Water Benefits: यह ऐसा पौधा है जो आंतों की सफाई करता है, लिवर को शुद्ध करता है और खून से कोलेस्ट्रॉल और शुगर को निकाल देता है. इसका नाम है विजयसार. इसे विजासर, बिजाका, पित्तसार, इंडियन कीनो ट्री, मालबार कीनो, चंदन लाल, वेनगई आदि नामों से भी जाना जाता है. मुख्य रूप से इसकी लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है जो आपको किसी भी आयुर्वेदिक दुकान या ऑनलाइन मिल सकता है. यह देखने में माणिक की तरह लाल होता है. विजयसार के कई फायदे हैं.

विजयसार के फायदे

1. आंतों की सफाई- टीओआई की खबर के मुताबिक विजयसार का पानी पीने से आंतों की अंदर से सफाई होती है. इसका कारण है कि विजयसार में एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होता है जो आंतों की दीवाल में किसी तरह के इंफेक्शन और घाव को ठीक करता है. इससे आंत की लाइनिंग स्मूथ होती है. वहीं इसमें लेक्सेटिव गुण होता है जिसके कारण यह पेट में अपच, डायरिया, गैस, ब्लोटिंग आदि की समस्या को खत्म करता है. कुछ दिन विजयसार के पानी का सेवन करने से आंतों में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है जिससे पाचन तंत्र मजबूत हो जाता है. इससे कब्ज की समस्या का भी अंत हो सकता है.

2. शुगर को कम करता-विजयसार डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. विजयसार की लकड़ी में फ्लेवेनोएड और टेनिन नाम के कंपाउड पाए जाते हैं जिनमें एंटी-डायबेटिक गुण होता है. यह इंसुलिन सेंसेटिविटी को बढ़ाता है. इससे खून में शुगर की मात्रा नियंत्रित रहता है.

3. कोलेस्ट्रॉल को घटाता है – विजयसार का पानी हार्ट के लिए भी फायदेमंद है.विजयसार का पानी पीने से हाई कोलेस्ट्रॉल कम होता है. इससे बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल की मात्रा कम होती है. इससे गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. गुड कोलेस्ट्रॉल जब बढ़ेगा तो बैड कोलेस्ट्रॉल अपने आप कम हो जाएगा. इसलिए जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल है, उनके लिए विजयसार का पानी बहुत फायदेमंद है.

4. लिवर के लिए फायदेमंद- विजयसार की लकड़ी में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होता है. यह लिवर में हर तरह के इंफ्लामेशन को कम करता है. इसलिए विजयसार के पानी को लिवर डिटॉक्स का बेहतरीन पेय पदार्थ माना जाता है. विजयसार की लकड़ी में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं जो लिवर की अंदर से सफाई करता है.

5. मोटापे पर लगाम-जो लोग वजन कम कर रहे हैं, उनके लिए भी विजयसार का पानी बहुत फायदेमंद है. यह फैट को तेजी से बर्न कराने में मदद करता है. इसके साथ ही यह शरीर के टॉक्सिन को निकाल कर मेटाबोलिज्म को बूस्ट करता है.

इसे भी पढ़ें-बेशक आप हेल्दी हैं लेकिन 25 के बाद हर मर्द को हर साल कराने चाहिए ये 5 टेस्ट, चौकन्ना रहेंगे तो अनहोनी से बचे रहेंगे

इसे भी पढ़ें-पेट के लिए अमृत से भी ज्यादा पावरफुल है यह पत्ता, पुरानी कब्ज के लिए चमत्कार से कम नहीं, पाचन बुलंद करने का देसी नुस्खा

homelifestyle

आंतों की अंदर से सफाई कर देगा इस लकड़ी का पानी, रात में भीगो कर सुबह करें सेवन


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-this-wood-water-amazing-health-benefit-clean-intestine-dirt-reduce-blood-sugar-cholesterol-9036595.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here