Home Lifestyle Health आंतों में जमी गंदगी को सोख लेगा ये देसी ड्रिंक, पेट की...

आंतों में जमी गंदगी को सोख लेगा ये देसी ड्रिंक, पेट की होगी कोने-कोने से सफाई, डेली पिएं 1 ग्लास कब्ज में भी रामबाण

0
4


How to clean intestine: अगर आपका पेट साफ होगा तो आप अंदर-बाहर से स्वस्थ रहेंगे. अधिकतर लोगों का पाचन दुरुस्त नहीं रहता है. कब्ज की समस्या बनी रहती है. सुबह सही तरीके से पेट साफ नहीं होता है. शरीर के अंदर अपशिष्ट पदार्थ इकट्ठा होकर सड़ते रहते हैं, जिससे कई तरह की समस्याएं शुरू हो सकती हैं. ऐसे में पेट और आंतों की अच्छी तरह से सफाई हर दिन बहुत जरूरी है. हालांकि, एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि हर दिन तीन लीटर पानी पीकर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखा जा सकता है. इससे आंतों में मौजूद वेस्ट पदार्थ भी निकलते हैं. लेकिन, कुछ लोग पानी तो कम पीते ही हैं, दिन भर अनहेल्दी और बिना फाइबर वाली चीजों का सेवन करते हैं, जिससे कब्ज बढ़ जाता है. आपका भी पेट सही से सुबह साफ नहीं होता है, कब्ज की समस्या है, तो आंतों को साफ करने का ये तरीका आजमाकर देखें.

आंतों को साफ करने का घरेलू नुस्खा

आंतों की सफाई करने के लिए ये घरेलू नुस्खा बता रही हैं डाइटिशियन शुभी अग्रवाल. इन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @हेल्दीटिप्स 7131 पर एक वीडियो शेयर किया है. आंतों को साफ करने के लिए आपको कुछ समाग्री चाहिए. ये सब आपके किचन में भी मौजूद होंगी. नहीं भी हैं, तो आप मार्केट से ला सकते हैं. इसके लिए आप निम्न चीजें लें:

सौंफ-आधा कटोरी
जीरा- आधा कटोरी
खसखस- 1 चम्मच
काली मिर्च-10-12 दाने
छोची इलायची- 3-4
काला नमक -स्वादानुसार
मिश्री- 1 चम्मच

ऐसे करें तैयार

इन सभी सामग्री को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर अच्छी तरह से पीसकर पाउडर बना लें. अब इस पाउडर को आप एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके भी रख सकते हैं. जब भी आपका पेट ठीक से साफ न हो, कब्ज की समस्या हो, आंतों में कई दिनों तक गंदगी जमी रहे तो आप इस पाउडर का सेवन करें. इसके लिए एक गिलास सादे पानी में एक चम्मच इस पाउडर को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. इसे पिएं आपको फायदा जरूर होगा. पेट की सेहत भी दुरुस्त रहेगी. सौंफ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आंतों को अंदर से साफ करके पेट के इंफेक्शन से भी बचाते हैं.

इसे भी पढ़ें: प्रोटीन का पावरहाउस हैं ये देसी बड़ियां, नॉनवेज भी इसके आगे फेल, डेली 100 ग्राम खाने से होंगे ये 5 जबरदस्त फायदे


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-how-to-clean-colon-or-intestine-naturally-have-this-homemade-ayurvedic-drink-improve-gut-health-aant-ki-safai-karne-ke-gharelu-nuskhe-8824747.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here