Home Lifestyle Health आपकी बॉडी को हर दिन चाहिए 13 विटामिन, क्या हैं इनके काम...

आपकी बॉडी को हर दिन चाहिए 13 विटामिन, क्या हैं इनके काम और किस चीज से मिलेगी ये, यहां जानिए सभी के बारे में

0
1



13 Vitamins Function: विटामिन ऐसी चीज है जिसके बिना हमारा शरीर एक भी काम नहीं कर सकता है. शरीर के हर काम के लिए विटामिन की जरूरत होती है. इसलिए शरीर के रग-रग में विटामिन है. विटामिन न सिर्फ हमारे शरीर को हेल्दी रखता है बल्कि यह कई बीमारियों से भी बचाता है. जब भी शरीर में कहीं चोट लगती है या कटकर खून निकलने लगता है विटामिन ही मदद करता है. विटामिन के कारण ही हमारा इम्यून सिस्टम बनता है. शरीर की जितनी अंदरूनी प्रक्रिया है सबमें विटामिन मदद करता है. विटामिन के बिना हम कुछ दिन ही जिंदा रह पाएंगे. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि कितने प्रकार के विटामिन होते हैं और इसके क्या-क्या काम हैं.

13 विटामिन के क्या-क्या हैं काम

विटामिन ए- विटामिन ए फैट में घुलनशील विटामिन है और इसका काम है दांत, हड्डियां, मांसपेशियों, म्यूकस मेंब्रेन और स्किन के लिए विटामिन ए बहुत जरूरी है. अगर शरीर में विटामिन ए की कमी हो जाए तो रतौंधी, हाइपरकेरेटोसिस की बीमारी हो सकती है. विटामिन ए के लिए आप हरी पत्तीदार सब्जी, खासकर पालक, पके फल, अमरूद, दूध, टमाटर, संतरे, गाजर, गोभी आदि का सेवन करें.

विटामिन बी 1-विटामिन बी 1 को थियामीन भी कहा जाता है. थियामीन कार्बोहाइड्रैट को एनर्जी में बदलने में मदद करता है. हार्ट के फंक्शन और नर्व सेल्स के लिए भी थियामिन बहुत जरूरी है. इसकी कमी से बेरीबेरी की बीमारी हो जाती है. इसके लिए ताजे फल, आलू, शकरकंद, मटर, मक्का, काजू, बादाम, दूध, बींस, डेट्स आदि का सेवन करें.

विटामिन बी 2-विटामिन बी 2 को राइबोफ्लोविन भी कहा जाता है. यह बहुत जरूरी विटामिन है. यह खून में आरबीसी को बनाने में मदद करता है और बॉडी के ग्रोथ में भाग लेता है. इसकी कमी से ग्रोथ रूक जाता है और आंखों में घाव हो सकता है. इसके लिए आप केला, खजूर, मशरूम, अंगूर, आम, मटर, पंपकिन और पॉपकॉर्न खाएं.

विटामिन बी 3- विटामिन बी 3 को नियासीन भी कहते हैं. यह विटामिन स्किन और नसों को हेल्दी बनाने में मदद करता है. इस विटामिन के हाई डोज से ट्राइग्लिसेराइड्स कम होता है. विटामिन बी 3 की कमी से पेलेग्रा बीमारी होती है. इसके लिए आप मीट, मछली, अंडा, दूध, अनाज, मशरूम, अमरूद आदि खाएं.

विटामिन बी 5-इसे पेंटोथेनिक एसिड कहा जाता है. यह खून की कोशिकओं को बनाने में मदद करता है. इसके साथ ही यह भोजन से एनर्जी बनाने में भी मदद करता है. इसकी कमी से सिर दर्द, थकान और हाथ-पैरों में सून्नापन आ जाता है. इसके लिए आप फूलगोभी, ब्रोकली, बंदगोभी, साबुत अनाज, शकरकंद, मशरूम, बादाम आदि का सेवन करें.

विटामिन बी 6-इसे पाइरीडॉक्सिन कहा जाता है. यह ब्लड सेल्स और ब्रेन फंक्शन के लिए बहुत जरूरी है. यह प्रोटीन को बनाने में भी मदद करता है. विटामिन बी 6 सौ तरह के एंजाइम वाल रिएक्शन में भाग लेता है. इसकी कमी से माइक्रोसाइटिक एनीमिया की बीमारी होती है. इसके लिए आपको दूध, दही, अंडा, हरी पत्तीदार सब्जियां, ताजे फलों का सेवन करना चाहिए.

विटामिन बी 7-विटामिन बी 7 को बायोटीन भी कहा जाता है. यह प्रोटीन और कार्बोहाइड्रैट के मेटोबोलिज्म महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यह हार्मोन और कोलेस्ट्रॉल भी बनाता है. इसकी कमी से बाल पतले होने लगते हैं और धीरे-धीरे झड़ जाते हैं. इसके लिए अंडा, दूध, केला आदि का सेवन करना चाहिए.

विटामिन बी 9-विटामिन बी 9 को फॉलेट कहा जाता है. यह बी 12 के साथ मिलकर रेड ब्लड सेल्स बनाता है. यह डीएनए के निर्माण में मदद करता है. प्रेग्नेंट महिलाओं को विटामिन बी 9 की ज्यादा जरूरत होती है. इसकी कमी से प्रेग्नेंसी में बच्चे में अपंगता आ सकती है. इसके लिए हरी पत्तीदार सब्जियां, साइट्रस फ्रूट, बींस, हरी मटर, नट्स, अंडा, डेयरी प्रोडक्ट आदि का सेवन करना चाहिए.

विटामिन बी 12- विटामिन बी 12 बहुत ही महत्वपूर्ण विटामिन है. यह शरीर की कई प्रक्रियाओं में भाग लेता है. यह ब्लड, डीएनए-आरएनए से लेकर मेटाबोलिज्म तक के लिए जरूरी है. इसकी कमी से नसें लुंज-पुंज हो जाएगी. इसकी कमी से भी एनीमिया, थकान, कमजोरी, डायरिया, उल्टी आदि होती है. इसके लिए आप मटन, चिकन, फिश, फोर्टिफाइट अनाज, अंडा, छाछ, गाय का दूध, हरी पत्तीदार सब्जियों आदि का सेवन करें.

विटामिन सी-इसे एसकॉर्बिक एसिड कहा जाता है. यह एंटीऑक्सीडेंट्स है जिससे दांत, मसूड़े हेल्दी रहते हैं. यह शरीर में आयरन को एब्जॉर्व करता है. इसकी कमी से स्कर्वी बीमारी होती है. इसके लिए ताजे फल, ब्लैक करंट, ब्रोकली, बकरी का दूध, काजू आदि का सेवन करना चाहिए.

विटामिन डी-यह बहुत जरूरी विटामिन है. यह शरीर में कैल्शियम का अवशोषण करता है. अगर विटामिन डी न हो तो हड्डियां चटकने लगेगी. मांसपेशियों में ताकत के लिए भी विटामिन डी बहुत जरूरी है. इसकी कमी से रिकेट्स और ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी होती है. इसका सबसे बड़ा स्रोत सूरज की रोशनी है. इसलिए इसे सनसाइन विटामिन भी कहा जाता है. हर दिन करीब 10-15 मिनट धूप में रहने से विटामिन डी मिल जाता है.

विटामिन ई-विटामिन ई भी एंटीऑक्सीडेंट है. इसे टोकोफेरॉल भी कहा जाता है. यह खून बनाने में मदद करता है. विटामिन ई की कमी से हार्ट की बीमारी, हीमोलाइसिस और नपुंसकता होती है. इसके लिए आलू, पंपकीन, अमरूद, आम, दूध, बादाम और सीड्स का सेवन करना चाहिए.

विटामिन के-विटामिन के खून को थक्का जमाने में काम करता है. जब खून बहना शुरू होता है तो यह तब तक नहीं बंद होता जब तक कि विटामिन के खून में थक्का या जालीनुमा न बना दें. इसकी कमी से हेमरेज हो सकता है. इसके लिए टमाटर, ब्रोकली, काजू, मीट, आम और अंगूर का सेवन करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें-भूलकर भी चाय को देर तक न उबाले, वरना शरीर पर होगा डेंजरस इफेक्ट, नुकसान इतने कि यकीन नहीं कर पाएंगे

इसे भी पढ़ें-इस साग का जवाब नहीं, पोषक तत्वों का है पावरहाउस, दिसंबर भर खाएंगे तो शरीर में लबालब भरेगा खून


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-13-types-of-vitamins-you-need-daily-know-dose-function-sources-8878168.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here